क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर कप्तान रोहित का बड़ा खुलासा, सूर्या के कैच ने नहीं, ऋषभ पंत ने जिताया था वर्ल्ड कप

खबर इंडिया की। इंडियन टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के उस कैच को कोई भारतीय फैन कभी नहीं भुला सकता, जिसने भारत को टी20 वर्ल्ड कप दिलाने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया था. मैच के दौरान साफ देखा जा सकता था कि रोहित शर्मा भी एक बार के लिए सोच बैठे थे कि डेविड मिलर ने सिक्स लगा दिया है, लेकिन सूर्या के कैच ने कप्तान साहित सबको हैरान कर दिया था. इसके बावजूद अब ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर रोहित शर्मा ने सूर्या नहीं बल्कि ऋषभ पंत को भारत की जीत का बड़ा कारण बताया है.

रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप मैच को लेकर बोले
रोहित शर्मा ने उस मानसिकता के बारे में बताया जो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनाई थी. उन्होंने बताया कि-फाइनल मैच में ऋषभ पंत की रणनीतिक सोच ने शायद शायद हमारी जीत में काफी अहम रोल निभाया. जब दक्षिण अफ्रीका को 24 गेंद में 26 रन की जरूरत थी, तब मैच को कुछ क्षण के लिए रोका गया था. पंत ने उस समय का शानदार तरीके से इस्तेमाल किया. उन्होंने चोटिल होने का दिखावा करके बल्लेबाज को लय से भटकाने का काम किया. उस क्षण के बाद मैच काफी स्लो हो गया था.

ऋषभ पंत के कारण पलट गया था मैच
एक समय दक्षिण अफ्रीका ने 13 ओवरों में 109 रन बना लिए थे और टीम को 7 ओवरों में 69 रनों की जरूरत थी. तभी 14वें ओवर में डेविड मिलर ने कुलदीप यादव के ओवर में 14 रन, वहीं उससे अगले ओवर में हेनरिक क्लासेन ने अक्षर पटेल के ओवर में 24 रन ठोक दिए थे. इससे मैच का रुख पूरी तरह दक्षिण अफ्रीका की ओर चला गया था. मगर पंत द्वारा लिए गए ब्रेक के बाद रन गति बहुत धीमी पड़ गई थी. जहां 2 ओवरों के भीतर टीम ने 38 रन बटोर लिए थे, लेकिन आखिरी 4 ओवरों में दक्षिण अफ्रीकी टीम केवल 17 रन ही बना पाई थी.

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 782

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *