उमाकांत त्रिपाठी।रूस की एक लड़की को भारतीय संस्कृति से इस कदर लगाव हुआ कि वो अब अपने लिए एक इंडियन लड़का ढूंढ रही है. नेली नाम की इस रशियन लड़की का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह लोगों को बता रही है कि उसे इंडियन दूल्हे की तलाश है. हालांकि, लड़की ने इसके साथ कुछ ऐसी शर्तें रख दी हैं कि- सुनकर भारतीय दंग रह गए हैं और कह रहे हैं, फिर तो लड़का मिल गया बहन.वायरल हो रहे वीडियो में नेली सज-धजकर बता रही हैं कि उन्हें भारतीय लड़के की तलाश है. लेकिन उनकी कुछ शर्तें हैं, जो वह अपने होने वाले पति में देखना चाहती हैं. उससे मुताबिक, लड़के की हाइट छह फीट से अधिक होनी चाहिए. वहीं, आंखें हरी होनी चाहिए. म्यूजिक लवर हो और डांस तो आना ही चाहिए. इसके अलावा घूमने-फिरने का भी शौकीन हो.
इस रूसी लड़की को है इंडियन दूल्हे की तलाश
इसके बाद नेली कहती हैं, मुझसे बेइंतिहा प्यार तो करे ही, साथ ही उसे रूस से भी प्यार होना चाहिए. उन्होंने यह वीडियो 18 अक्टूबर को अपने इंस्टा अकाउंट @girl_white_indian पर शेयर किया, जिसे अब तक ढाई लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं, वहीं ढेरों यूजर्स ने कमेंट किया है. वहीं
एक यूजर ने कमेंट किया, अरे दीदी…सीधा बोलो न इंडियन लड़के के रूप में Ben10 चाहिए. वहीं, दूसरे यूजर का कहना है, सबकुछ ठीक था, बस हरी आंखों से चूक गया भाइयों. एक अन्य यूजर ने लिखा, दीदी को ऋतिक चाहिए था, जो मिलने से रहे. एक और यूजर ने सवाल किया, मैं छह फीट से ज्यादा हूं. रूस भी पसंद है. क्या मैं ग्रीन लेंस पहन सकता हूं. एक अन्य यूजर ने लिखा, आप सीधे-सीधे यह क्यों न नहीं बोल देतीं कि आपको राशन, आधार और आयुष्मान कार्ड चाहिए.














