अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

ऑफिस से घर लौटा तो दो लड़कों संग बेडरूम में लेटी थी पत्नी… पति के पैरों तले खिसकी जमीन, जानें फिर क्या हुआ.?

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के कानपुर के महाराजपुर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सचिन सिंह ने अपनी पत्नी श्वेता सिंह की हत्या कर दी.

सचिन और श्वेता ने कई सालों के रिलेशनशिप के बाद शादी की थी. परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने चार महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी.

आपको बता दें कि- शादी के बाद सचिन कानपुर में ऑटो चलाकर परिवार चला कर घर चलता था. उसने महाराजपुर में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के पास किराए का कमरा लिया और पत्नी के साथ वहीं रह रहा था.

सचिन को शक था कि उसकी पत्नी का संबंध अन्य लड़कों के साथ है. वह अपनी पत्नी के व्यवहार को लेकर असंतुष्ट था और मानता था कि उसका अफेयर इंजीनियरिंग के छात्रों के साथ है.

एक दिन सचिन ने पत्नी से कहा कि वह देर से घर आएगा लेकिन जब वह समय से पहले कमरे पर पहुंचा तो उसने पत्नी को दो लड़कों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा. गुस्से और तैश में आकर उसने श्वेता की हत्या कर दी.

हत्या के बाद सचिन भागा नहीं बल्कि सीधे पुलिस थाने गया और फफककर अपनी पूरी कहानी पुलिस को सुनाई. उसने कबूल किया कि “मैंने उसे मार डाला साहेब…”

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कमरे में श्वेता की लाश कंबल में लिपटी हुई पाई. इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पंचनामा किया गया और जांच शुरू कर दी गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसीपी और एडीसीपी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

 

 

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 770

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *