न्यूज़भारतहेडलाइंस

सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले आरोपियों का खुलासा: पूछताछ में बताई फायरिंग की ये वजह

खबर टीम इंडिया की।सलमान खान के घर के बाहर हुए फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच आरोपियों से पूछताछ कर रही है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि दोनों आरोपियों ने सलमान को मारने के इरादे से नहीं, बल्कि सिर्फ एक्टर को डराने के मकसद से उनके घर के बाहर फायरिंग की थी।

क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों के बयान दर्ज किए
मामले में क्राइम ब्रांच ने अब तक बिहार में दोनों आरोपियों के परिवार वालों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। इसके अलावा क्राइम ब्रांच अब तक हरियाणा और बाकी राज्यों से तकरीबन 7 लोगों को बुलाकर पूछताछ कर चुकी हैं।

सलमान ने जताई सुरक्षा को लेकर नाराजगी
इसी बीच सूत्रों ने यह जानकारी भी दी है कि मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले में सलमान खान का भी बयान दर्ज करेगी।इससे पहले सलमान अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस के अधिकारियों से नाराजगी और चिंता जता चुके हैं। उन्होंने पुलिस से यह सवाल भी किया कि इतनी भारी सुरक्षा होने के बावजूद भी यह घटना कैसे घटी।

बिहार के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
मामले में मुख्य आरोपियों की पहचान विक्की गुप्ता और सागर पाल के तौर पर हुई है, जो बिहार के रहने वाले हैं। इन्होंने सलमान के घर और पनवेल स्थित फार्म हाउस की रेकी की थीं और पांच राउंड फायर किए थे। आरोपियों ने जिस पिस्तौल से फायरिंग की थी, उसे रिकवर नहीं किया जा सका है।

गुजरात के भुज से किया था दोनों आरोपियों को अरेस्ट
दोनों आरोपियों को मुंबई के किला कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। दोनों आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार देर रात गुजरात के भुज से अरेस्ट किया था। उन्हें मंगलवार दोपहर मुंबई लाया गया था।

इस मामले में पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसने एक फेसबुक पोस्ट में इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी। इससे पहले भी लॉरेंस गैंग ने कई बार सलमान को धमकी दी है।इन दोनों आरोपियों ने सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे फायरिंग की थी। दोनों बाइक पर सवार होकर आए और 5 राउंड फायर किए। फायरिंग के वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *