न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद सलमान खान ने कर ली कमिटमेंट, अपनी एनर्जी को लेकर दिया ये सबूत

खबर इंडिया की।बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान को फिर एक बार जान से मारने की धमकी मिली है. पिछले कुछ सालों से सलमान खान इस मुश्किल में पढ़े हुए है है. हाल ही में उनके करीबी दोस्त और पॉलिटिशियन बाबा सिद्दीकी की गोली मालकर हत्या कर दी गई थी. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. लेकिन इस बीच सलमान को एक दूसरा धमकी का कॉल आया है. हालांकि, अब लगता है, बॉलीवुड के भाईजान के लिए इस तरह के धमकी भरे कॉल आना हर दिन की बात हो गई है और यही वजह है कि इन धमकियों को नजरअंदाज करते हुए सलमान दोगुनी एनर्जी के साथ काम पर लग गए हैं.

 

आमतौर पर सलमान खान बिग बॉस के लिए हफ्ते के दो दिन ऑन एयर होने वाला ‘वीकेंड का वार’ होस्ट करते हैं. लेकिन दिवाली के खास मौके पर इस हफ्ते सलमान का शो पूरे तीन दिन ऑन एयर होगा. इस खतरे के बावजूद सलमान डबल एनर्जी के साथ ज्यादा समय तक बिग बॉस के लिए शूट करेंगे. ‘वीकेंड का वार’ का इंतजार करने वाले ‘भाईजान’ फैन्स के लिए ये गुड न्यूज है, क्योंकि इस हफ्ते उनके ये पसंदीदा एक्टर उन्हें ट्रिपल ट्रीट देने वाले हैं.

टाइगर श्रॉफ के साथ होगी मस्ती
सलमान न सिर्फ तीन दिन तक बिग बॉस का ये स्पेशल हफ्ता होस्ट करेंगे बल्कि इस दौरान हम उन्हें डांस करते हुए भी देखेंगे. इस सब धमाल-मस्ती में टाइगर श्रॉफ, सलमान का साथ देने वाले हैं. साथ ही हमेशा की तरह कृष्णा अभिषेक, सुदेश और भारती भी दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे. सूत्रों की मानें तो सिर्फ सलमान खान ही नहीं बल्कि कुछ घरवाले भी दिवाली की खास शाम को बॉलीवुड के गानों पर परफॉर्म करते हुए और भी शानदार बनाने वाले हैं.

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 779

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *