न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लॉरेंस गैंग ने फिर दी धमकी,गाने में नाम जोड़ने पर बोला-राइटर अब लिख नहीं पाएगा

खबर इंडिया की।बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लॉरेंस गैंग ने फिर धमकी दी है। गुरुवार (7 नवंबर) की रात मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भरा मैसेज भेजा गया।।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का बताया। उसने धमकी में एक गाने का जिक्र किया, जिसमें सलमान खान और लॉरेंस का नाम जोड़ा गया है।धमकी में लिखा- राइटर अब गाने लिख नहीं पाएगा। एक महीने के भीतर एक्शन लेंगे। सलमान में दम है तो उसे बचा ले।

 

सलमान को अक्टूबर-नवंबर में 2-2 बार धमकी मिली
7 नवंबर: एक गाने में सलमान और लॉरेंस का नाम जोड़ा गया तो मुंबई पुलिस को धमकी भरा मैसेज भेजा। राइटर को धमकाया और सलमान को चैलेंज किया, दम है तो बचा लो।

4 नवंबरः मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम में भेजे गए मैसेज में लिखा गया था कि सलमान खान काले हिरण के शिकार मामले में बिश्नोई समाज की मंदिर जाकर माफी मांगे या 5 करोड़ रुपए दें। अगर वो ऐसा नहीं करते तो उनकी जान जा सकती है। इस मामले में कर्नाटक से धमकी भेजने वाले की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपी का नाम विक्रम बताया जा रहा है।

30 अक्टूबर: सलमान को धमकी भरे मैसेज भेजने के मामले में 56 साल के आजम मोहम्मद मुस्तफा को गिरफ्तार किया गया था। मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में मैसेज किया गया था। मैसेज में कहा गया था कि अगर सलमान 2 करोड़ नहीं देते तो उन्हें मार दिया जाएगा।

25 अक्टूबर: NCP नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान के ऑफिस में एक मैसेज किया गया था, जिसमें 2 करोड़ रुपए की मांग भी की गई थी। कहा गया था कि अगर सलमान और जीशान पैसे नहीं देते तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। इस मामले में मुंबई पुलिस ने नोएडा से 20 साल के मोहम्मद तैयब को गिरफ्तार किया था।

धमकियों के बीच शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचे सलमान

सलमान खान इन दिनों फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। जान से मारने की धमकियों के बीच एक्टर फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद के फेमस ताज फलकनुमा पैलेस लौट आए हैं। पैलेस में भी एक्टर की सेफ्टी को ध्यान में रखकर कड़ी सुरक्षा की गई है।ताज फलकनुमा पैलेस को शानदार रोशनी से सजाया गया। फिल्म क्रू होटल में एक दिन पहले ही पहुंच गया था। शूटिंग की सारी तैयारियां कर ली गई थीं। इसी जगह सलमान की बहन अर्पिता खान की शादी हुई थी।

Related Posts

1 of 817

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *