क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

26 साल के सरफराज का बेंगलुरु में डंका, शतकवीर सरफराज खान ने सेंचुरी के बाद कुछ ऐसे किया सेलिब्रेशन

खबर इंडिया की। इंडियन किक्रेट टीम के बल्लेबाज सरफराज खान यह एक ऐसा नाम है जिनको फैंस बेसब्री से टेस्ट में खेलते हुए देखना चाहते थे। इसकी वजह थी डॉमेस्टिक क्रिकेट में उनका दमदार प्रदर्शन। घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बावजूद सरफराज खान को नजरअंदाज किया जा रहा था। लेकिन सरफराज भी अड़े रहे। हौसला बनाए रखा। उनकी सालों की मेहनत रंग लाई। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला। डेब्यू सीरीज में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।

सरफराज ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक बनाया
वहीं अब जब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक ठोका। भारत के लिए खेलना और शतक जड़ना सिर्फ सरफराज का ही सपना नहीं था बल्कि पूरे खान परिवार का सपना था। उनके पिता नौशाद खान ने अपने दोनों बच्चों (सरफराज खान और मुशीर खान) को भारत के लिए खिलाने का सपना देखा था। इसके लिए उन्होंने मेहनत भी काफी की। सुबह उठकर बच्चों को मैदान लेकर जाना और आर्मी जैसी ट्रेनिंग कराना।इसका फल अब पूरे खान परिवार को मिल रहा है। जहां अब सरफराज भारत के लिए खेल रहे हैं तो छोटे भाई मुशीर घरेलू क्रिकेट में तपकर तैयार हो रहे हैं। जब शतक जड़ने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सरफराज खान ने सेलिब्रेट किया। वो सेलिब्रेशन ही अपने आप में बहुत कुछ कह रहा था।

 

शतक जड़ने के बाद सरफराज खान ने मैदान का लगाया चक्कर
26 साल के सरफराज खान ने 110 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। अपनी सेंचुरी उन्होंने चौके के साथ पूरी की। शतक पूरा करने के बाद खान खुशी से झूम उठे और भागने लगे। उन्होंने भागते-भागते जोर से अपना बल्ला हवा में घुमाया और सेलिब्रेट किया। उनके सेलिब्रेशन में एक अलग सी खुशी थी। ऐसा लग रहा था कि- वह अपने पिता से कह रहे हों कि जैसे पापा मैंने कर दिखाया।सरफराज खान ने डॉमेस्टिक क्रिकेट में तमाम शतक लगाए हैं। लेकिन यह उनका पहला इंटरनेशनल शतक था। इसलिए यह पल उनके लिए सबसे ज्यादा खास था, जिसको उन्होंने अच्छे से सेलिब्रेट किया।बता दें कि- सरफराज खान ने हंड्रेड तक पहुंचने के लिए अपनी पारी में 13 चौके और 3 छक्के लगाए थे। जब सरफराज बल्लेबाजी करने आए थे। तो बोर्ड कीवी टीम के पास बड़ी लीड थी। रोहित शर्मा आउट हो चुके थे। उन्हें मुश्किल पिच पर विराट कोहली के साथ साझेदारी करनी थी। खान ने समझदारी के साथ बल्लेबाजी की और विराट कोहली से भी दबाव हटाया। सरफराज आने वाले समय में भारतीय मिडल ऑर्डर का अहम हिस्सा बन सकते हैं।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 782

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *