न्यूज़भारतहेडलाइंस

शेख शाहजहां की मुश्किलें बढ़ी, आज पूछताछ शुरू करेगी CBI; जानिए क्या बोली बंगाल पुलिस

उमाकांत त्रिपाठी।पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में ED टीम पर हमले के आरोपी शेख शाहजहां की कस्टडी बुधवार को CBI को मिल गई। कलकत्ता हाईकोर्ट के दूसरे आदेश के बाद बंगाल पुलिस ने उसे CBI के हवाले किया। आज CBI उससे पूछताछ करेगी।
CBI की टीम पुलिस हेडक्वॉर्टर पहुंची थी, टीम को शाहजहां की कस्टडी मिली। इसके बाद एजेंसी उसे मेडिकल टेस्ट कराने ले गई। इससे पहले बंगाल पुलिस ने CBI के सुपुर्द करने से पहले शेख का मेडिकल टेस्ट कराया था।

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में इस साल 5 जनवरी को ED की टीम TMC नेता शेख शाहजहां के घर रेड करने पहुंची थी। इस दौरान शेख के समर्थकों ने टीम पर जानलेवा हमला किया था। इसमें कई अफसर घायल हुए थे। इसकी जांच अब CBI के हाथों में है।

सुप्रीम कोर्ट ने किया सुनवाई से इनकार
राज्य सरकार ने शाहजहां को CBI को सौंपने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। जिस पर बुधवार सुबह 11 बजे सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने फौरन सुनवाई से इनकार दिया।
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना ने बंगाल सरकार से कहा कि आपकी एप्लिकेशन CJI को भेज रहे हैं और वे ही याचिका की लिस्टिंग पर फैसला लेंगे।

नहीं मिली CBI को कस्टडी
बंगाल सरकार ED टीम पर हमले की जांच CBI से कराने पर रोक की मांग कर रही है। बंगाल सरकार ने याचिका में कहा कि इस मामले की जांच SIT कर रही है। पुलिस पर निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं।
कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी 5 मार्च को शाहजहां शेख की कस्टडी CBI को नहीं मिली थी। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को शेख को CBI को हैंडओवर करने के आदेश दिए थे। CBI की टीम उसे लेने के लिए भवानी भवन पुलिस हेडक्वार्टर पहुंची थी।
पुलिस ने कहा था कि मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है। इसलिए शाहजहां को सौंप नहीं सकते। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम बंगाल पुलिस हेडक्वार्टर में इंतजार करने के बाद खाली हाथ लौट गई। बुधवार को हाईकोर्ट ने मामले में दोबारा दखल दी। कोर्ट ने कहा- शाहजहां शेख की कस्टडी CBI को दें।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *