क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

पहली बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची अफगानिस्तान, रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को हराया, ऑस्ट्रेलिया बाहर

खबर टीम इंडिया की।वेस्टइंडीज के सेंट विसेंट स्टेडियम में राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम ने इतिहास रच दिया। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
अफगानिस्तान की जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं। सुपर-8 के 3 मैचों में ऑस्ट्रेलिया सिर्फ एक जीती और उसके 2 पाॅइंट हैं। अफगानिस्तान ने 2 मैच जीते और 4 पॉइंट के साथ सेमीफाइनल में एंट्री की।

अफगानिस्तान टीम पहुंची सेमीफाइनल में
अब 27 जून को त्रिनिदाद में सुबह 6 बजे अफगानिस्तान का सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा। टीम इंडिया इसी दिन रात 8 बजे गयाना में इंग्लैंड से सेमीफाइनल खेलेगी।
आज बांग्लादेश से मुकाबले में राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अफगानिस्तान ने 115 रन का टारगेट दिया। रहमानुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए।

अफगानिस्तान ने बांगलादेश को 105 रन पर किया ऑलआउट
रनचेज कर रही बांग्लादेश की टीम के विकेट लगातार गिरते रहे। अकेले लिटन दास ही लड़ाई लड़ रहे थे। लिटन ने 54 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर पर कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका। बांग्लादेश की टीम 105 रन पर ऑलआउट हो गई।
अफगानिस्तान के पेसर नवीन उल हक ने 18वें ओवर में लगातार 2 विकेट लेकर मैच अफगानिस्तान के नाम कर दिया। कप्तान राशिद ने भी इस मुकाबले में 4 विकेट लिए।

बांग्लादेश हुई सेमीफाइनल की रेस से बाहर
अफगानिस्तान ने 116 का टारगेट दिया था। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश को यह टारगेट 12.1 ओवर में पूरा करना था। लेकिन टीम तब तक केवल 83 रन ही बना सकी और सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई। अब ऑस्ट्रेलिया या अफगानिस्तान ही सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं।

राशिद खान ने लिए चार विकेट
राशिद खान के चार विकेट हो गए हैं। उन्होंने 11वें ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर लगातार विकेट लिए। पहले उन्होंने महमुदुल्लाह को सब्स्टिटयूट खिलाड़ी मोहम्मद ईशाक के हाथों कैच करा कर पवेलियन भेजा। महमुदुल्लाह ने 9 गेंद पर 6 रन बनाए। उसके बाद आखिरी गेंद पर राशिद हुसैन को गोल्ड डक किया।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 782

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *