न्यूज़भारतहेडलाइंस

टी-20 वर्ल्डकप के लिए कैसी है हमारी टीम, जानिए टीम इंडिया की स्ट्रेंथ और वीकनेस

खबर टीम इंडिया की।टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाले 15 सदस्यीय दल से रिंकू सिंह को बाहर किया गया। वहीं संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल और शिवम दुबे जैसे प्लेयर्स को अच्छे प्रदर्शन के आधार पर मौका मिला।टीम इंडिया में 6 बैटर्स, 5 बॉलर्स और 4 ऑलराउंडर्स को जगह मिली। स्क्वॉड के 10 में से 7 बैटर्स ने पिछले 2 साल में 140 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से टी-20 इंटरनेशनल में रन बनाए हैं, यह टीम की ताकत है। लेकिन जसप्रीत बुमराह के साथी के रूप में मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह के पेस बॉलिंग ऑप्शन कमजोर नजर आ रहे हैं।

जानते हैं टीम इंडिया के स्क्वॉड की स्ट्रेंथ और वीकनेस…
स्ट्रेंथ…
T20I के 2 सबसे कामयाब बल्लेबाज टीम में: विराट कोहली और रोहित शर्मा के रूप में टीम में 2 सबसे अनुभवी बैटर्स शामिल हैं। दोनों ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
टी-20 का बेस्ट गेंदबाज और बैटर टीम में: जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव इस समय टी-20 क्रिकेट के 2 बेस्ट प्लेयर्स हैं। सूर्या तो ICC की टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बैटर भी हैं। वहीं बुमराह की बॉलिंग स्किल पर वर्ल्ड की कोई भी टीम किसी भी सिचुएशन के लिए भरोसा कर सकती है। इनके साथ चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव भी टॉप क्लास फॉर्म में चल रहे हैं।

4 ऑलराउंडर्स बढ़ा रहे उम्मीद: स्क्वॉड में हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल के रूप में 4 ऑलराउंडर्स मौजूद हैं। इनमें से 3 भी प्लेइंग-11 का हिस्सा रहे तो कप्तान रोहित को बॉलिंग और बैटिंग के ज्यादा ऑप्शन्स मिलेंगे।

10 में से 7 बैटर्स का स्ट्राइक रेट 140 से ज्यादा: स्क्वॉड में 6 प्रोपर बैटर्स और 4 ऑलराउंडर्स शामिल हैं। इनमें से 7 ने पिछले 2 साल में 140 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से इंटरनेशनल रन बनाए हैं। इनमें हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत का स्ट्राइक रेट ही कम है। पंड्या ने 135 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए, वहीं पंत और जडेजा ज्यादातर समय इंजर्ड रहे।

वीकनेस…
पार्ट टाइम बॉलर मौजूद नहीं: स्क्वॉड में 4 बैटर्स और 2 विकेटकीपर शामिल हैं, इन 4 में एक भी बैटर फिलहाल पार्ट टाइम बॉलिंग नहीं कर रहा। यशस्वी, विराट और रोहित बॉलिंग कर लेते हैं, लेकिन तीनों ही इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले कुछ समय से ज्यादा बॉलिंग नहीं कर रहे। दूसरी ओर डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड में 7 ऑलराउंडर्स शामिल हैं।

इन-फॉर्म फिनिशर की कमी: ऋषभ पंत, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा में से कोई 3 या 4 प्लेयर्स फिनिशर की भूमिका निभाएंगे। इनमें दुबे का ही रीसेंट स्ट्राइक रेट 170 से ज्यादा का है, जबकि बाकी 3 कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। रिंकू सिंह को स्क्वॉड से बाहर रखा गया, उन्होंने इंटरनेशन क्रिकेट में 175 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। IPL 2024 के आंकड़ों को लिया गया।

लोअर ऑर्डर दुनिया में सबसे कमजोर: टीम इंडिया ने अगर जडेजा को नंबर-8 पर रखा तो बाकी 3 प्लेयर्स में कुलदीप, बुमराह और अर्शदीप का नंबर आएगा। जडेजा खुद टी-20 में बहुत धीमे बैटिंग करते हैं और एक सिक्स लगाने के लिए 30 गेंदें खेल जाते हैं। उनके अलावा बाकी 3 की बैटिंग स्किल न के बराबर है, यानी टीम में एक तरह से 4 टेलेंडर्स खेलेंगे। इनमें भी अगर जडेजा किसी मैच में नंबर-7 पर उतरे तो टीम के 5 लोअर ऑर्डर से 12 बॉल पर 25 रन बनाने की उम्मीद नहीं की जा सकती।

तेज गेंदबाजी के विकल्प कमजोर: जसप्रीत बुमराह का साथ देने के लिए अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और हार्दिक पंड्या के ऑप्शन हैं। तीनों की इंटरनेशनल इकोनॉमी 8 से ज्यादा हैं, सिराज को तो 10 ही टी-20 इंटरनेशनल खेलने का अनुभव है। इसलिए बुमराह को मजबूत साथी की कमी खलेगी।

2 जून से शुरू होगा वर्ल्ड कप
इस साल का टी-20 वर्ल्ड कप 2 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। टूर्नामेंट 29 जून तक चलेगा, टीम इंडिया 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। 9 जून को टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी, वहीं 12 और 15 जून को टीम अमेरिका और कनाडा से भिड़ेगी।

 

Related Posts

22 साल की लड़की ने 60 साल के बुजुर्ग के साथ बनाई गंदी रील, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की।सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने रिश्तों की…

रात 1 बजे आशिक के कमरे में रंगरलियां मना रही थी शादीशुदा महिला, पति ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर…

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कानून…

1 of 752

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *