दुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

पुतिन ने पढ़े पीएम मोदी की शान में कसीदे: यूक्रेन जंग को लेकर मोदी फिक्रमंद, बॉलीवुड फिल्मों पर ये कहा

उमाकांत त्रिपाठी।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी यूक्रेन युद्ध को लेकर बहुद फिक्रमंद रहते हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक रूस में ब्रिक्स के शिखर सम्मेलन से पहले मीडिया ब्रीफिंग में पुतिन ने कहा कि जब भी उनसे बातचीत होती है, वे हर बार इस मुद्दे को उठाते हैं और अपने विचार रखते हैं। इसके लिए हम PM मोदी का आभार जताते हैं।पुतिन ने कहा कि- रूस शांतिपूर्ण तरीके से यूक्रेन संकट को समाप्त करना चाहता है। हमने इसे खत्म करने के लिए कोशिश शुरू की, लेकिन यूक्रेन ने वार्ता रोक दी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों की वजह से जंग जारी है। पुतिन ने यूक्रेन जंग में रूस की जीत का दावा किया।

पुतिन ने की बॉलीवुड फिल्मों की तारीफ

पुतिन ने बॉलीवुड फिल्मों की तारीफ करते हुए कहा कि- रूस में भारतीय फिल्में बहुत ज्यादा देखी जाती हैं। हमारे पास एक स्पेशल टीवी चैनल है, जिस पर चौबीसों घंटे भारतीय फिल्में दिखाई जाती हैं।
पुतिन ने कहा कि- हम ब्रिक्स फिल्म फेस्टिवल आयोजित करते हैं। इस साल मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ब्रिक्स देशों की फिल्में शामिल की गई हैं। अगर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री इसमें रुचि रखती हैं, तो हम रूस में उनका प्रचार करेंगे।

पुतिन बोले- रूस पर प्रतिबंध लगाकर फंस गया अमेरिका
पुतिन ने कहा कि- अमेरिका ने लगातार प्रतिबंध लगाकर रूस के साथ अपने संबंधों को खराब कर लिया है। इससे उन पर बुरा असर पड़ा है। अब पूरी दुनिया डॉलर का इस्तेमाल करने को लेकर विचार करने लगी है। अब तो अमेरिका के सहयोगी देश भी अपने डॉलर भंडार को कम करते जा रहे हैं। अमेरिका करीब 15 साल पीछे चला गया है।
रूस के कजान में अगले हफ्ते BRICS समिट होने जा रही है। BRICS को लेकर पुतिन ने कहा कि यह पश्चिम विरोधी ग्रुप नहीं है। बस इसमें पश्चिमी देश शामिल नहीं हैं। पुतिन ने कहा कि आने वाले समय में और भी देश BRICS में शामिल होंगे। जैसे-जैसे ग्रुप की ताकत बढ़ेगी, गैर सदस्य देशों को भी इसका लाभ मिलेगा।

G-20 समिट में शामिल होने ब्राजील नहीं जाएंगे पुतिन
पुतिन ने कहा है कि- वे अगले महीने ब्राजील में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि अगर वे वहां जाते हैं तो इससे समिट पर असर पड़ेगा। सारी चर्चा इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) वारंट के इर्द-गिर्द ही घूमेगी।
हलांकि, यूक्रेन ने ICC के मेंबर देश ब्राजील से अपील की है कि अगर पुतिन 18-19 नवंबर को कार्यक्रम में शामिल होने वहां जाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए। हालांकि, पुतिन ने कहा कि उनके ब्राजील के साथ अच्छे संबंध हैं और जल्द ही दोनों देश एक द्विपक्षीय समझौते पर दस्तखत कर सकते हैं।

इजराइल-ईरान के बीच समझौता कराने को तैयार हैं पुतिन
पुतिन ने कहा कि रूस, इजराइल और ईरान के बीच समझौता कराने में मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यह कठिन होगा, लेकिन संभव है। हम इजराइल और ईरान के संपर्क में हैं। हमारे बीच अच्छे संबंध हैं। हम चाहते हैं कि यह टकराव बंद हो जाए।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *