दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

टाइम मैगजीन मेंअश्विनी वैष्णव का जलवा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में योगदान देने वालों के टॉप-100 लोगों की लिस्ट

उमाकांत त्रिपाठी। टाइम मैगजीन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में योगदान के लिए 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की है. इसमें कई भारतीयों के नाम भी शामिल हैं.

रेल और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को इस प्रतिष्ठित लिस्ट में जगह मिली है. भारत में पिछले कुछ वक्त में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में कई बड़े काम हुए हैं. यह कार्य केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में हो रहे हैं. ऐसे में उन्हें इस लिस्ट में जगह मिली है.

लिस्ट में अनिल कपूर का भी नाम
इस लिस्ट में बॉलिवुड एक्टर अनिल कपूर ने भी अपनी जगह बनाई है. अनिल कपूर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गलत इस्तेमाल के खिलाफ अपनी आवाज उठाई थी. इस कदम के कारण उन्हें इस लिस्ट में जगह मिली है. इस लिस्ट में इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणि को भी शामिल किया गया है. टाइम मैगजीन ने उनके बारे में लिखा है कि दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत में नंदन नीलेकणी ने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाने के लिए सरकार के साथ और बाहर रहकर कुल 15 साल तक काम किया है. ऐसे में उनके इस योगदान के कारण उन्हें लिस्ट में जगह मिली है.

सीईओ को मिली जगह

कई दिग्गज टेक कंपनियों के सीईओ को भी इस लिस्ट में जगह मिली है. इसमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, Nvidia के सीईओ Jensen Huang को भी जगह मिली है. लिस्ट में OpenAI के सीईओ Sam Altman भी अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *