न्यूज़भारतहेडलाइंस

महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने किया दिल्ली मेट्रो का सफर, सचिवालय से नेहरू प्लेस तक की यात्रा

उमाकांत त्रिपाठी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली मेट्रो की यात्रा की। राष्ट्रपति केन्द्रीय सचिवालय से मेट्रो पर चढ़ीं। उन्होंने मेट्रो से नेहरू प्लेस तक का सफर तय किया। इससे पहले, राष्ट्रपति ने केन्द्रीय सचिवालय पर मेट्रो के परिचालन का जायजा भी लिया। राष्ट्रपति की मेट्रो यात्रा के दौरान मेट्रो अधिकारी उन्हें मेट्रो के बारे में जानकारी देते नजर आए।

पहली बार की यात्रा
राष्ट्रपति पद संभालने के बाद मुर्मू ने पहली बार मेट्रो ट्रेन में सफर किया। अधिकारियों ने बताया कि पीले रंग की साड़ी पहने राष्ट्रपति ने मेट्रो ट्रेन की यात्रा के दौरान स्कूली छात्रों से बातचीत की। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर यात्रा की, जो कि कश्मीरी गेट और फरीदाबाद में राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) के बीच संचालित होती है।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *