न्यूज़भारतहेडलाइंस

लोरमी में गरजे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा: बोले- इंडिया गठबंधन के नेता या तो बेल पर या फिर जेल में, इन्होंने राम पर उठाए थे सवाल

उमाकांत त्रिपाठी।बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लोरमी के बाद अब भिलाई पहुंच चुके हैं। यहां वो लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावा प्रचार करेंगे। जेपी नड्डा को सुनने जिले भर से भाजपाई और पब्लिक पहुंची हुई है। वहीं, मंच पर सांसद विजय बघेल सहित कई बड़े नेता मौजूद हैं।
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लोरमी दौरे पर हैं। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, जम्मू कश्मीर में दो झंडे थे, दो विधान था। एक भारत का और दूसरा उनका अपना विधान है। जेपी नड्डा का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा, कि कांग्रेस और सहयोगी दलों के नेता बोलते हैं सनातन डेंगू है, HIV है।

जेपी-नड्डा बोले
जेपी नड्डा ने आगे कहा कि राहुल, सोनिया प्रियंका कुछ बोलते नहीं हैं। मुंह को बंद कर लेते हैं, इनको देश विरोधी ताकतों को समर्थन देने में मजा आता है। पुलवामा में जवान शहीद होते हैं कांग्रेस सबूत मांगती है। कांग्रेस राम, सनातन और देश विरोधी लोगों के साथ प्रेम करने वाली पार्टी है। इंडिया अलायन्स मतलब परिवार बचाओ पार्टियां, भ्रष्टाचारियों को बचाने वाली पार्टियां हैं। कांग्रेस ने कोयला, चावल, 2जी, पनडुब्बी, अगस्टा सब में घोटाला किया। कांग्रेस ने घोटालों में आकाश, धरती, पानी कुछ नहीं छोड़ा। कांग्रेस और इंडी गठबंधन के आधे से ज्यादा नेता जेल और बेल में हैं।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सुबह 10.45 बजे बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लोरमी में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष नड्डा दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के भिलाई में 12.30 बजे सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर लोकसभा के चंदखुरी में सभा को संबोधित करेंगे।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *