खबर इंडिया की।साउथ सिनेमा की उभरती हुई स्टार रुक्मिणी वसंत इन दिनों इंटरनेट पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं. एक्ट्रेस का एक बिकिनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो हरे रंग की बिकिनी पहने स्विमिंग पूल में उतरती नजर आ रही हैं. मगर ये वीडियो असली नहीं बल्कि AI जनरेटेड वीडियो है.एक्ट्रेस का वीडियो भले ही फेक है, लेकिन इसने इंटरनेट का पारा जरूर बढ़ा दिया है. यह वीडियो ऐसे समय पर वायरल हुआ है, जब रुक्मिणी पहले से ही अपनी बड़ी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं.
View this post on Instagram
इंटरनेट पर वायरल फोटोज और वीडियो वायरल हो रही इन AI जनरेटेड क्लिप्स और फोटोज में रुक्मिणी वसंत को पूल के पास देखा जा सकता है. फिलहाल यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जमकर शेयर किया जा रहा है और फैंस उनके इस नए लुक को देखकर हैरान हैं.
पहली बार दिखा ऐसा बोल्ड अंदाज रुक्मिणी को अक्सर सीधे-साधे और संजीदा किरदारों में देखने वाले फैंस के लिए यह लुक काफी चौंकाने वाला है. हर तरफ इस बात की चर्चा है कि रुक्मिणी ने पहली बार किसी प्रोजेक्ट के लिए इतना बोल्ड कदम उठाया है.
लीक से हटकर काम करने में यकीन अपने किरदारों को लेकर रुक्मिणी का नजरिया हमेशा से बहुत अलग रहा है. हाल ही में ‘इंडिया टुडे साउथ कॉन्क्लेव 2025’ में बातचीत के दौरान उन्होंने साफ कहा था कि वह अपने करियर को किसी खास टैग या लेबल में बांधकर नहीं देखना चाहतीं. उन्होंने कहा कि उनका ध्यान हमेशा इस बात पर रहता है कि उन्हें कैसा काम मिल रहा है. ‘टॉक्सिक’ और ‘कांतारा: चैप्टर 1’ जैसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनने पर गर्व जताते हुए उन्होंने कहा था कि- वह ऐसी कहानियों से जुड़ना चाहती हैं जो सीधे दर्शकों के दिलों तक पहुंचे.
अपकमिंग फिल्म पर टिकीं निगाहें रुक्मिणी वसंत का आने वाला समय बेहद शानदार नजर आ रहा है. वह जल्द ही सुपरस्टार यश की मचअवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ में एक अहम किरदार निभाती नजर आएंगी. इसके अलावा, साउथ के एक और बड़े सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म ‘ड्रैगन’ में भी वह अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.














