खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रेन के अंदर कुछ लड़कियों का कथित बीयर पार्टी करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। कई लोग सार्वजनिक जगह पर इस तरह की हरकतों को गलत बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इसे व्यक्तिगत आजादी से जोड़कर देख रहे हैं।
View this post on Instagram
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़कियां ट्रेन के अंदर बैठकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादा और अनुशासन का पालन होना चाहिए, वहीं कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि किसी के निजी व्यवहार को लेकर इतनी कठोर टिप्पणी करना कितना सही है।
हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ना ही यह साफ हो पाया है कि वीडियो कब और कहां का है। फिलहाल यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही है और यूजर्स लगातार अपनी राय दे रहे हैं।














