न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

फिर सुर्खियों में जान्हवी कपूर, क्या सोशल मीडिया पर पॉजिटिव कमेंट्स करवाने के पैसे देती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस?

खबर टीम इंडिया की।इन दिनों जान्हवी अपनी आने वाली फिल्म ‘उलझ’ को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच एक इंटरव्यू में जान्हवी से ये भी पूछा गया कि पिछले कुछ सालों में एक एक्ट्रेस के तौर पर उनमें क्या सुधार आया है. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि समय के साथ उनमें कितना सुधार आया है, ये तो उनके दर्शक ही बता पाएंगे. उन्होंने आगे कहा,मैं अपने बारे में कैसे कहूं, क्या मैं बहुत कॉन्फिडेंट हो गई हूं, क्या मैं बहुत अच्छी परफॉर्मेंस दे रही हूं? मैं ये खुद से नहीं कह सकती.

पिंकविला से बातचीत में जान्हवी बोली
पिंकविला से बातचीत में उन्हें बताया गया कि लोग अब उनके बारे में अच्छी बातें कह रहे हैं. इस पर जान्हवी ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अक्सर देखा है कि जब भी कोई गलती से भी उनकी तारीफ करता है तो लोग कहने लगते हैं कि यह उनका पीआर होगा. अपनी बात पूरी करते हुए उन्होंने कहा, “मैं कहती हूं, ‘नहीं’… मेरे पास इतना बजट नहीं है कि मैं लोगों से तारीफ करने के लिए कह सकूं.

जानें मिस्टर इंडिया’ के बारे में क्या कहा?
‘मिस्टर इंडिया’ साल 1987 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में जान्हवी कपूर की मां श्रीदेवी के साथ अनिल कपूर, अमरीश पुरी, सतीश कौशिक और अन्नू कपूर जैसे सितारे लीड रोल में नजर आए थे. एक इंटरव्यू में जान्हवी कपूर से एक फिल्म के सीक्वल को लेकर बात की गई. इस दौरान उन्होंने ये भी खुलासा किया कि क्या वो इस पिक्चर के सीक्वल में काम करना चाहेंगी? इसके अलावा उन्होंने इस पर भी अपनी राय दी है कि क्या इस फिल्म का सीक्वल बनाया जाना चाहिए?

जान्हवी कपूर बोली
जान्हवी कपूर ने कहा, “मिस्टर इंडिया हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. मुझे नहीं पता कि ऐसी फिल्म दोबारा बन सकती है या नहीं. मुझे नहीं पता कि इसे लेकर क्या प्लान है. जो भी इसका डायरेक्टर होगा, वही इस बारे में सबसे बेहतर बता पाएगा.

जान्हवी कपूर बोली
‘मिस्टर इंडिया’ को जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था. इस मूवी के सीक्वल के बारे में बात करते हुए जान्हवी ने बताया कि बोनी कपूर ने कभी नहीं कहा कि वो इस फिल्म में काम नहीं करना चाहती हैं. वो अपने पिता बोनी कपूर के फैसले पर भरोसा करती हैं. जान्हवी के मुताबिक, वो कभी भी उनके फैसले को रिजेक्ट नहीं करती हैं. इसके साथ ही जान्हवी ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने कभी भी बोनी कपूर पर इस फिल्म में उन्हें कास्ट करने के लिए दबाव नहीं डाला है.

 

Related Posts

1 of 817

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *