न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

उत्तराखंड में 27 जनवरी को लॉन्च होगा यूसीसी पोर्टल, पीएम के दौरे से पहले होगा लागू, बनेगा पहला राज्य

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करने के लिए मंगलवार को देहरादून पहुंचेंगे। पीएम के उत्तराखंड दौरे से एक दिन पहले यानी आज 27 जनवरी को ही राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हो जाएगी। 27 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे सचिवालय में यूसीसी पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। इस तरह से उत्तराखंड UCC लागू करने वाला भारत का पहला राज्य होगा।

क्या है यूसीसी
यूनिफॉर्म सिविल कोड का मतलब है कि विवाह, तलाक, बच्चा गोद लेना और संपत्ति के बंटवारे जैसे विषयों में सभी नागरिकों के लिए एक जैसे नियम होंगे. 12 फरवरी 2022 को विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वादा किया था कि अगर बीजेपी सत्ता में वापस आती है तो राज्य में यूसीसी लागू की जाएगी. इसके बाद पीएम मोदी ने कई मौकों पर यूसीसी क्यों जरूरी है इस बात का जिक्र किया था.

यूसीसी पर क्या बोले थे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जून 2023 को कहा था कि भारत को समान नागरिक संहिता की आवश्यकता है, क्योंकि देश अलग-अलग समुदायों के लिए अलग-अलग कानून की दोहरी प्रणाली के साथ नहीं चल सकता. पिछले साल 15 अगस्त, 2024 को स्वतंत्रता दिवस भाषण में पीएम मोदी ने लाल कीले की प्रचीर से यूसीसी का जिक्र किया था. आपको बता दें कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लिए गठित पांच सदस्यीय समिति ने 2 फरवरी 2024 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंपी. लगभग 20 महीने तक चले व्यापक जनसंपर्क अभियान के बाद समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंपी. इसमें लगभग 2.33 लाख लोगों ने सुझाव भेजे थे.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 912

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *