न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

गृहमंत्री ने किया कर्पूरी ठाकुर को याद, अमित शाह ने भारत रत्न कर्पूरी के लिए क्या लिखा.?

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 17 फरवरी, 2025 दिन सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अपनी सादगी, ईमानदारी और बेदाग छवि के कारण देश की राजनीति में वे एक आदर्श राजनेता के तौर पर जाने गए. पिछले साल सरकार ने बिहार में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) राजनीति के जनक माने जाने वाले ठाकुर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा था. दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को और निधन 17 फरवरी 1988 को हुआ था.

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी का नाम सदैव सम्मान के साथ लिया जाता है-शाह
गृह मंत्री शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि- देश में जब भी सामाजिक न्याय और पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों की बात होती है, तो भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी का नाम सदैव सम्मान के साथ लिया जाता है. अपनी सादगी, ईमानदारी और बेदाग छवि के कारण देश की राजनीति में वे एक आदर्श राजनेता के तौर पर जाने गए.

जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन-शाह
उन्होंने कहा कि- उनका जीवन एक सच्चे जनसेवक के रूप में युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगा. जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन. (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी इस सामाजिक न्याय के पुरोधा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि- समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले श्रद्धेय कर्पूरी जी सामाजिक जीवन में शुचिता एवं सादगी के प्रतीक थे. लोकतंत्र के सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की दिशा में उनका योगदान अमूल्य है. ईमानदारी, देशसेवा और जनसेवा से ओतप्रोत उनका व्यक्तित्व और कृतित्व प्रेरणीय है.

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 912

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *