दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कल से भारत के चार दिवसीय दौरे पर होगे,पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात;

उमाकांत त्रिपाठी।अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 अप्रैल को भारत के चार दिन के दौरे पर आ रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी उषा वेंस और तीनों बच्चे भी इस ट्रिप पर आएंगे। वे इटली का दौरा कर भारत आ रहे हैं।

सोमवार सुबह 10 बजे जेडी वेंस दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। इसके बाद वे अक्षरधाम मंदिर जाएंगे और पारंपरिक भारतीय हस्तशिल्प देखने किसी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी जाएंगे।

इस दौरे पर जेडी वेंस पीएम मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर, NSA अजित डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अमेरिका में भारतीय दूत विनय मोहन क्वात्रा से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी जेडी वेंस के लिए डिनर आयोजित करेंगे।

इसके बाद वेंस सोमवार रात को ही जयपुर रवाना होंगे, जहां वे मंगलवार को रुकेंगे। बुधवार को वे आगरा घूमने जाएंगे। अमेरिका का उपराष्ट्रपति बनने के बाद ये जेडी वेंस का पहला आधिकारिक भारत दौरा है।

13 साल बाद भारत दौरे पर आएंगे अमेरिकी उप-राष्ट्रपति
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ उनकी पत्नी उषा, उनके तीन छोटे बच्चे इवान, विवेक, मीराबेल और अमेरिकी प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। 13 साल में यह किसी अमेरिकी उपराष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा होगी। इससे पहले पिछली बार जो बाइडेन उपराष्ट्रपति के रूप में साल 2013 में भारत आए थे।

वेंस का भारत दौरा दो वजहों से अहम
जेडी वेंस का भारत दौरा दो वजहों से अहम है। इस वक्त भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील, टैरिफ को लेकर तनाव की स्थिति है। प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति वेंस के बीच व्यापार, टैरिफ, क्षेत्रीय सुरक्षा और बाइलेट्रल कोऑपरेशन को बढ़ाने के तरीकों सहित कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी।

द्विपक्षीय व्यापार समझौता: यह दौरा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के पहले चरण को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। दोनों देश 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखते हैं। वेंस और मोदी के बीच व्यापार, आयात शुल्क, और गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करने पर चर्चा हो सकती है।

टैरिफ विवाद: यह यात्रा ट्रंप प्रशासन की टैरिफ नीति के कारण बढ़े तनाव के बीच हो रही है। ट्रंप ने 2 अप्रैल, 2025 को भारत पर 26% टैरिफ की घोषणा की थी, जिसे बाद में 90 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया। वेंस की यात्रा से इस मुद्दे पर बातचीत को आगे बढ़ाने और तनाव कम करने की उम्मीद है।

भारतीय मूल की उषा वेंस का पहला भारत दौरा
यह वेंस परिवार का पहला भारत दौरा है। अमेरिका की सेकेंड लेडी उषा वेंस भारतीय मूल की हैं। उनके माता-पिता आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी और कृष्णा जिले के रहने वाले थे। बाद में वे अमेरिका जाकर बस गए, जहां उषा का जन्म हुआ। उषा पहली बार भारत आ रही हैं।

जयपुर में आमेर फोर्ट, सिटी पैलेस घूमेंगे वेंस
21 अप्रैल की रात को वेंस परिवार जयपुर पहुंच जाएगा। यहां उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर रेड कारपेट बिछाने की तैयारी की जा रही है। राज्य सरकार ने सभी विभागों के अधिकारियों को तैनात किया है। इंटेलिजेंस टीम से मिले इनपुट के आधार पर कुछ जगह बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद किए जाएंगे।

 

राजस्थान की परंपरा से रूबरू कराने का कार्यक्रम
आमेर में वेंस और उनके साथ आने वाले सभी मेहमानों को जोधपुरी साफा पहनाया जाएगा। वेंस को आमेर महल में ही राजस्थान की परंपरा से रूबरू कराने का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें कठपुतली डांस, लोक नृत्य, वेशभूषा और भोजन से रूबरू कराया जाएगा।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 799

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *