न्यूज़भारतहेडलाइंस

उत्तराखंड के गैरसैंण को इस तरह से स्मार्ट बनाएगी धामी सरकार, बता दिया पूरा रोडमैप

उमाकांत त्रिपाठी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पत्रकारों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में पत्रकारों के लिए विश्राम गृह के बनाने की घोषणा की। उन्होंने सूचना विभाग के महानिदेशक बंसीधर तिवारी को विश्राम गृह के निर्माण के संबंध में तत्काल कार्ययोजना तैयार करने के आदेश दिए।

सीएम धामी ने एक्स पर किया पोस्ट
मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “हमारी सरकार की प्राथमिकता गैरसैंण को योग, ध्यान और आध्यात्म के केंद्र के रूप में विकसित करने के साथ ही इसका सर्वांगीण विकास करना है। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।” मुख्यमंत्री ने संस्कृति एवं धार्मिक मामलों के सचिव हरिचंद्र सेमवाल को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में मां भराड़ी देवी का भव्य मंदिर बनाने और स्थानीय लोगों तथा तीर्थ पुरोहितों जैसे विभिन्न हितधारकों से सुझाव लेने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार की प्राथमिकता गैरसैंण में सर्वांगीण विकास करना है। इस तरह के विकास को सुगम बनाने के लिए गैरसैंण भवन में पूरे वर्ष विभिन्न प्रशिक्षण, कार्यशालाएं और सेमिनार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

क्या बोले सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी सचिव स्तर के अधिकारियों को दी जाएगी और गैरसैंण में पूरे वर्ष कार्यक्रम चलने चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाने हैं और इस तरह के कदम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। गैरसैंण को योग, ध्यान और आध्यात्म के केंद्र के रूप में विकसित करने का भी प्लान सराकर बनाएगी। मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में पुलिस आवास के निर्माण करने का भी ऐलान किया।

सीएम ने किया उद्घाटन
सीएम धामी ने इस दौरान चमोली जिले में तीन दिवसीय नंदा देवी लोकजात मेले का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने नंदानगर, नारायणबाग और देवाल में स्पोर्ट्स ग्राउंड समेत कई विकासकार्य शुरु करने का वादा किया। सीएम ने ऐलान किया कि नंदानगर अस्पताल को जिला अस्पताल में की तरह विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में सतत विकास का कार्य भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तराखंड सतत विकास में देश में पहले स्थान पर है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *