न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

धराली में बादल फटने से अबतक कितनी तबाही.? PM मोदी-अमित शाह ने भी लिया संज्ञान, तेज होगा रेस्क्यू ऑपरेशन.!

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने की घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है. उन्होंने इस आपदा में जन-धन की हानि पर संवेदना व्यक्त की है और प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई.
उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार को खीर गंगा नदी के कैचमेंट क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही मच गई. इस भीषण आपदा में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि लगभग 50 लोग लापता बताए जा रहे हैं. बादल फटने के कारण गांव में अचानक भूस्खलन और तेज फ्लैश फ्लड आया, जिसने कई घरों को बहा दिया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पहाड़ों से एक उग्र जलधारा तेजी से गांव की ओर बह रही है और लोग दहशत में चीख-पुकार कर रहे हैं.

 

पीएम मोदी ने की सीएम धामी से बात
धराली के हादसे को लेकर पीएम मोदी ने उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी से बात की है. उन्होंने X पर लिखा कि- उत्तरकाशी के धराली में हुई इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से बात कर मैंने हालात की जानकारी ली है. राज्य सरकार की निगरानी में राहत और बचाव की टीमें हरसंभव प्रयास में जुटी हैं.

गृह मंत्री शाह ने दी तुरंत कार्रवाई की आदेश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस आपदा को गंभीर मानते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की. इसके बाद शाह ने ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि- धराली (उत्तरकाशी) में अचानक आई बाढ़ के संबंध में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात की और घटना की जानकारी ली. पास में ही तैनात ITBP की तीन टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है और NDRF की चार टीमें भी शीघ्र राहत कार्य के लिए रवाना की गई हैं.पुलिस ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील कीउत्तरकाशी पुलिस ने तबाही की तस्वीरें साझा करते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है. पुलिस ने कहा,कि- इस घटना को देखते हुए सभी लोग, विशेषकर बच्चे और पशु, नदी से सुरक्षित दूरी बनाए रखें.” राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री शाह ने भी हालात पर करीबी नजर रखी है और प्रभावितों को जल्द मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन के अनुसार एनडीआरएफ और राज्य आपदा मोचन बल की टीमें मौके पर तैनात हैं.

 

 

Related Posts

OYO में गर्लफ्रेंड संग ठहरा था शख्स, सेक्स पावर वाली गोलियां खाने से हुई मौत, 12 मार्च को थी बेटे की शादी

खबर इंडिया की। हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां…

देवर-भाभी की होली का अश्लील वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, वीडियो देख बोले- बेशर्म

खबर इंडिया की। होली के त्योहार के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो…

बस में बैठी लड़की के ब्लाउज के अंदर घूर रहा था बुजुर्ग, लड़की ने शर्मनाक हरकत का बनाया वीडियो, फिर..

खबर इंडिया की। देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ताजा…

उत्तरप्रदेश में सामने आया चौंकाने वाला मामला , 13 और 14 साल की दो लड़कियां बनीं मां, वजह जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की।रबस्ती जिले में दो नाबालिग बेटियों के साथ हुए बलात्कार और उनके मां…

गर्लफ्रेंड संग शराब पार्टी कर रहा था शादीशुदा कॉन्स्टेबल, पत्नी का फोन आया तो प्रेमिका ने मारी खुद को गोली, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।ग्रेटर नोएडा में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की गर्लफ्रेंड ने…

होली पार्टी में नशे में डूबी लड़कियों का वीडियो वायरल, कम कपड़ों में डांस और सिगरेट का कश लगाती दिखी

खबर इंडिया की। होली के त्योहार के दौरान देशभर से कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर…

1 of 766

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *