न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी के जन्मदिन पर देश के इस शहर को मिलेगी करोड़ों की सौगात, नगर निगम से भी मिलेगा तोहफा

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन (17 सितंबर) की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के साथ शासन प्रशासन की ओर से भी तैयारियां की गई हैं. इस मौके पर भाजपा की ओर से देशभर में आयोजन किया जाएगा. साथ ही प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में खास तैयारियां की गई हैं. प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर 111 करोड़ रुपये की जन उपयोगी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण होगा. साथ ही 75 किलो का बड़ा केक भी काटा जाएगा.

वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी ने बताया कि- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन बनारस को करोड़ों की सौगात मिलेगी. वाराणसी में लंबे वक्त से कई जन सुविधाओं को बेहतर करते हुए कुछ नई योजनाओं को लॉन्च करने की तैयारी नगर निगम की ओर से की गई है. प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर नगर निगम वाराणसी 8 जोन और पांच विधानसभा क्षेत्रों में 111 करोड़ रुपये की लागत से डेवलपमेंट की सौगात दी जाएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन के मौके पर कहीं ना कहीं विकास कार्यों और योजनाओं का तोहफा देते आए हैं. एक साल पहले भी उन्होंने वाराणसी में अपना जन्मदिन मनाया था और कई सौगात दी थीं. इसलिए प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर जन अपेक्षाओं की अनुरूप उपयोगी सुविधाओं की मांग पूरा करने का काम नगर निगम के माध्यम से किया जाएगा.

Related Posts

1 of 846

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *