न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

लोकसभा में पास हुआ वक्फ संशोधन बिल, आज राज्यसभा में होगा पेश, पक्ष में 288, विरोध में 232 वोट

उमाकांत त्रिपाठी।वक्फ संशोधन बिल 2024 बुधवार को लोकसभा में पास हो गया है। इसे आज राज्यसभा में रखा जाएगा। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को उनपर लगाए आरोपों को साबित करने या पद से इस्तीफा देने की चुनौती दी।
खड़गे ने कहा कि- अनुराग ठाकुर के आरोपों से उनकी छवि को नुकसान हुआ है। अगर उनके आरोपों में सच्चाई है तो वह सबूत पेश करें, या फिर सांसद का पद छोड़ें।

उन्होंने आगे कहा कि- अगर अनुराग ठाकुर उनके या उनके परिवार के किसी भी सदस्य के वक्फ बोर्ड की 1 इंच भी जमीन पर कब्जे को साबित कर देते हैं, मैं अपने पद (राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष) से इस्तीफा दे दूंगा।

दरअसल, अनुराग ठाकुर ने बुधवार को वक्फ संशोधन बिल पर बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने खड़गे पर घोटाले का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि- कर्नाटक में जो घोटाले हुए उसमें इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम भी आता है।जैसे ही अनुराग ठाकुर ने खड़गे का नाम लिया सदन में हंगामा शुरू हो गया। हालांकि, हंगामा बढ़ने पर अनुराग ठाकुर ने खड़गे का नाम वापस ले लिया। सदन के रिकॉर्ड से भी इस बयान को हटा दिया गया था।

 

12 घंटे की चर्चा के बाद कल लोकसभा से बिल पास
इससे पहले लोकसभा में बुधवार को 12 घंटे की चर्चा के बाद वक्फ संशोधन बिल पास हो गया। रात 2 बजे हुई वोटिंग में 520 सांसदों ने भाग लिया। 288 ने पक्ष में और 232 ने विपक्ष में वोट डाले। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे उम्मीद (यूनीफाइड वक्फ मैनेजमेंट इम्पावरमेंट, एफिशिएंसी एंड डेवलपमेंट) नाम दिया है।

आज यह बिल राज्यसभा में पेश होगा
चर्चा के दौरान AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिल फाड़ दिया। उन्होंने कहा कि- इस बिल का मकसद मुसलमानों को जलील करना है। मैं गांधी की तरह वक्फ बिल को फाड़ता हूं। बिल पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- वक्फ में गैर इस्लामिक नहीं आएगा। ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। वोट बैंक के लिए माइनॉरिटीज को डराया जा रहा है।

 

तमिलनाडु सीएम स्टालिन बोले- बिल के खिलाफ सुप्रीउन्होंने कहा कि- इसने संवैधानिक सिद्धांतों को कमजोर किया है, जबकि अधिकांश भारतीय पार्टियों ने इसका विरोध किया था।म कोर्ट जाएंगे
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने लोकसभा में वक्फ बिल का विरोध जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी इस बिल को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।

 

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 803

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *