न्यूज़भारतहेडलाइंस

बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी,पीएम मोदी से मिलने पहुंची ममता बनर्जी;वह बोली पीएम के साथ राज्यों के मुद्दों पर हुई चर्चा?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं वह राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रधानमंत्री के कोलकाता पहुंचने के तुरंत बाद बनर्जी का काफिला गवर्नर हाउस में दाखिल हुआ और मुख्यमंत्री ने पीएम से शिष्टाचार मुलाकात की
बैठक के बाद बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने प्रधानमंत्री से बातचीत करने के अलावा राज्य के मुद्दों का जिक्र किया. राज्य को केंद्र के बकाये के मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर, जिसे सत्तारूढ़ टीएमसी अक्सर उठाती रही है, बनर्जी ने कहा, “मैंने वह मामला भी उठाया था

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से की चर्चा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार शाम राजभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की और इसे प्रोटोकॉल के तहत शिष्टाचार मुलाकात बताया. बनर्जी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के समक्ष राज्य के लंबित बकाए का मुद्दा भी उठाया. हमने कई चीजों पर चर्चा की. हमने राजनीति से हटकर अलग-अलग चीजों पर बात की उन्हें मिठाई खिलाई।

सम्बंधित ख़बरें
बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि उन्होंने राजभवन में पीएम का स्वागत किया। बोस दिन की शुरुआत में आरामबाग में प्रधानमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे, जहां मोदी ने 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया थापिछले साल दिसंबर में, बनर्जी ने राज्य का बकाया जारी करने के लिए की मांग करने के लिए नई दिल्ली में मोदी से मुलाकात की थी। टीएमसी की रिर्पोट केअनुसार , केंद्र पर पश्चिम बंगाल का 1.18 लाख करोड़ रुपये बकाया है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *