उमाकांत त्रिपाठी।PM Modi Awards List: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 12 मार्च 2025 को मौरीशस का सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित से सम्मानित किया गया. मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रांड कमांडर ऑफ ऑर्डर ऑफ स्टार एंड की ऑफ इंडियन ओशन’ है. इसकी घोषणा एक दिन पहले ही कर दी गई थी. यह पीएम मोदी को प्रदान किया गया 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है.
2016 में पीएम मोदी अफगानिस्तान और सऊदी अरब के सर्वोच्च सम्मान से हुए थे सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2016 में अफगानिस्तान और सऊदी अरब के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए थे. पीएम मोदी को अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. इसके अलावा, सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज ने पीएम मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘किंग अब्दुलअजीज सैश’ से सम्मानित किया गया था.
जानें-पीएम मोदी को 21 देशों से मिल चुका है सम्मान
देश वर्ष सम्मान
सऊदी अरब 2016 किंग अब्दुलअजीज सैश
अफगानिस्तान 2016 अमीर अमानुल्लाह खान
फिलिस्तीन 2018 ग्रैंड कॉलर
बहरीन 2019 किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां
यूएई 2019 ऑर्डर ऑप जायद
मालदीव 2019 निशान इज्जुद्दीन
अमेरिका 2020 लीजन ऑफ मेरिट
ग्रीस 2023 ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो
फ्रांस 2023 ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर
मिस्र 2023 ऑर्डर ऑफ द नाइल
पापुआ न्यू गिनी 2023 ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू
भूटान 2024 ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो
रूस 2024 ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल
नाइजीरिया 2024 ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर
डोमिनिका 2024 डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर
गुयाना 2024 ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस सम्मान
बारबाडोस 2024 ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस
कुवैत 2024 ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर














