न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी के साथ हमेशा साए की तरह नजर आती हैं ये महिला, कौन है ये महिला, क्या है प्रधानमंत्री से इनका रिश्ता?

उमाकांत त्रिपाठी।Gurdeep Kaur Chawla: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर विदेश दौरे पर जाते रहते हैं, ताकी हमारे देश की विदेश नीति मजबूत बनी रहे. इस दौरान उनके साथ एक पूरी डेलिगेशन साथ चलती है. उसमें आपने गौर किया होगा, प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक महिला हमेशा साथ नजर आती है. पीएम मोदी जब भी विदेश दौरे पर द्विपक्षीय वार्ता करते हैं, तो वो महिला ठीक उनके पीछे बैठी नजर आती है. दरअसल उस महिला का नाम डॉ गुरदीप कौर चावला है और वो पेशे से एक अनुवादक हैं. उनकी भूमिका काफी अहम होता है. क्योंकि पीएम मोदी विदेश दौरे पर अकसर हिंदी में अपनी बात रखते हैं, वैसे में डॉ गुरदीप कौर पीएम की बातों को दूसरे राष्ट्र प्रमुख और उनकी बातों को पीएम मोदी तक पहुंचाती हैं. गुरदीप कौर को कई भाषाओं का ज्ञान है.

जानिए-कितनी पढ़ी हैं डॉ गुरदीप कौर चावला
डॉ गुरदीप कौर चावला इंडियन लैंग्वेजेज सर्विसेज एलएलसी की संस्थापक-निदेशक हैं. 1990 में उन्होंने संसद भवन में अनुवादक के पोस्ट पर पहली नौकरी की थी. लेकिन बाद में नौकरी छोड़कर अमेरिका शिफ्ट कर गईं. गुरदीप कौर चावला सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली से अंग्रेजी साहित्य में बीए (ऑनर्स) और एमए की डिग्री प्राप्त की हैं. इसके अलावा राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री और पीएचडी की डिग्री भी प्राप्त की हैं.

7 प्रधानमंत्री की अनुवादक रह चुकी हैं डॉ चावला
डॉ गुरदीप कौर चावला 7 भारतीय प्रधानमंत्रियों के लिए अनुवादक का काम कर चुकी हैं. जिनमें वीपी सिंह, चंद्रशेखर, नरसिम्हा राव, अटल बिहारी वाजपेयी, आईके गुजराल, मनमोहन सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. 2010 में डॉ चावला तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ इंटरप्रिटेटर बनकर भारत आई थीं.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 912

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *