अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

पत्नी ने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली, बच्चा भी है.. बेवफाई से टूटा पति भूख हड़ताल पर बैठा, कर रहा ये मांग

उमाकांत त्रिपाठी।सहारनपुर के डीएम ऑफिस के बाहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक इंसाफ की मांग को लेकर धरने पर बैठ गया. उसने भूख हड़ताल शुरू कर दी. रवि कुमार नाम के इस युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी बिना तलाक दिए किसी दूसरे युवक से शादी कर फरार हो गई, जबकि पुलिस उसकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.

रवि कुमार ने कहा कि उसकी शादी 2 जुलाई 2018 को शोषन उर्फ राधिका से हुई थी. शादी के बाद पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर घर से सोने-चांदी के जेवरात, कीमती सामान और कैश लेकर चली गई. इसके बाद उस पर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा जैसे केस दर्ज कराए गए, जिनमें वह कोर्ट से बरी हो चुका है.

पीड़ित का आरोप है कि- अगस्त 2023 में उसकी पत्नी ने बिना तलाक लिए दीपक नाम के युवक से अवैध संबंध बनाए और फिर शादी कर ली. उससे एक बच्चा भी है. रवि का आरोप है कि इस पूरे मामले में पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है. घर से गया सामान आज तक बरामद नहीं हुआ. जांच अधिकारियों ने फर्जी बयान तक दर्ज कर दिए.

रवि कुमार ने कहा कि- उसने थाना, एसएसपी, डीआईजी, जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायतें कीं, लेकिन सुनवाई अब तक नहीं हुई. माता-पिता के निधन और गंभीर बीमारी से जूझ रहे रवि ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, वह भूख हड़ताल खत्म नहीं करेगा.पीड़ित युवक ने कहा कि- मेरी शादी साल 2018 में हुई थी. मेरी पत्नी 2 जुलाई को मेरे घर से 5 लाख रुपये कैश और जेवरात सब ले गई. मैं झूठे केस का शिकार हुआ. कोर्ट से मैं सभी केस जीतकर आया हूं. मेरा केस दर्ज किया गया था. मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत हुई. उसने बिना तलाक के शादी कर ली.

रवि ने कहा कि मेरे घर से जो सामान गया, वह भी अब तक बरामद नहीं हुआ. एसपी साहब ने भी मेरे मामले में टीम गठित की थी, लेकिन उसमें भी गड़बड़ी हुई. जब तक मेरी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक मैं भूख हड़ताल पर रहूंगा. मेरे मम्मी पापा नहीं रहे. अब कानून को मानते हुए 100 दिन बकरी की तरह जीने से अच्छा है कि एक दिन शेर की तरह जिऊं.

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

पत्नी की अश्लील रील्स से परेशान हुआ पति, आई तलाक की नौबत, चंद लाइक्स के चक्कर में बिगड़ा घर.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया के दौर में कंटेंट क्रिएशन तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन…

1 of 815

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *