उत्तर प्रदेशअपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

घर से गायब हुआ 21 साल का लड़का, मां ढूंढती रही, फिर 40 साल की विधवा के घर इस हाल में मिला

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के आगरा में इंस्टाग्राम पर हुई एक दोस्ती उस समय एक परिवार के लिए परेशानी का कारण बन गई, जब अमरोहा का रहने वाला 21 वर्षीय लड़का कई दिनों तक घर से गायब हो गया. बेटे की तलाश में परेशान मां अमरोहा से आगरा पहुंची और जैसे ही वह बेटे के इंस्टाग्राम फ्रेंड के घर पहुंची, वहां हंगामा खड़ा हो गया.

जानकारी के अनुसार, लड़का अमरोहा का निवासी है और कुछ दिनों से घर नहीं लौटा था. परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि उसकी दोस्ती आगरा के ट्रांस यमुना इलाके में रहने वाली एक महिला से हुई है. दोनों की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. लड़के की उम्र करीब 21 साल बताई गई है, जबकि महिला की उम्र लगभग 40 साल है. महिला विधवा है और अकेली रहती है.

लड़के की मां महिला के घर पहुंचकर किया हंगामा
बेटे के बारे में जानकारी मिलने के बाद मां आगरा पहुंच गई. बताया गया कि- लड़का कई दिनों से उसी महिला के घर पर रह रहा था. बेटे के अचानक गायब होने से मां बेहद परेशान थी. उसने पुलिस से मदद मांगी और स्थानीय स्तर पर संपर्क बढ़ाया. मां भाजपा से जुड़ी हुई है, जिसके चलते उसने स्थानीय भाजपा नेताओं से भी सहयोग लिया. नेताओं की मदद से महिला के घर का पता चला.

लड़का वापस अपनी मां के साथ चला गया इस मामले में एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने फोन पर बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी. लड़का और महिला दोनों बालिग हैं. इसलिए पुलिस केवल लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को संभालने के लिए मौजूद रही. दोनों पक्षों की आपसी बातचीत के बाद विवाद खत्म हो गया और लड़के अपनी मां के साथ वापस चला गया.

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 874

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *