अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

मेरा आशिक भी इसी घर में रहेगा.. MP में पत्नी ने पति से की अजीब डिमांड, विरोध करने पर हसबैंड का सिर फोड़ा, 4 बच्चों की मां है आरोपी

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ग्वालियर एसपी की जनसुनवाई में एक पति अपनी फरियाद लेकर आया था। उसकी पत्नी बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गई है। उसकी शादी के 18 साल हुए हैं। अब किसी से उसे प्यार हो गया है और उसकी जिद है कि उसका बॉयफ्रेंड भी इसी घर में रहेगा।

 

एसपी के पास शिकायत लेकर पहुंचा पति
दरअसल, महिला के पति का नाम राजकुमार कुशवाह है। वह ग्वालियर स्थित सिकंदर कंपू निवासी है। उसकी शादी 2008 में पूनम कुशवाह के साथ हुई थी। पति राजकुमार अपनी फरियाद लेकर ग्वालियर एसपी की जनसुनवाई में पहुंचा था। उसका कहना था कि पत्नी अपने बॉयफ्रेंड को भी घर में रखने की जिद कर रही है।

पति का आरोप है कि इस बात का हमने विरोध किया तो उसने मेरा सिर फोड़ दिया है। शादी के बाद राजकुमार और पूनम की तीन बेटियों और एक बेटा है। उसने बताया कि शादी के बाद सब कुछ सामान्य था लेकिन अब स्थिति बिगड़ रही है।

 

बॉयफ्रेंड को घर में रखना चाहती है पत्नी
वहीं, पीड़ित पति का आरोप है कि उसे किसी युवक से प्यार हो गया। वह शर्त रख रही है कि हम तीनों एक ही छत के नीचे रहेंगे। साथ ही कह रही है कि अगर मेरा बॉयफ्रेंड इस घर में नहीं रहेगा तो मैं भी नहीं रहूंगी। इसके बाद से घर में लगातार तनाव बढ़ रहा है और विवाद की स्थिति बन गई है।

 

घर छोड़कर  चली गई पत्नी
पति ने कहा कि विरोध करने पर उसने मेरा सिर फोड़ दिया। पांच मई 2026 को वह अपने बच्चों को लेकर घर से चली गई। इसके बाद कोई संपर्क नहीं है। साथ ही मुझे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी है। घर से वह गहने और नकदी रुपए भी ले गई। साथ ही कहा है कि हत्या करवा दूंगी।

 

जनवरी में भी छोड़ चुकी है घर
महिला पूनम इससे पहले 22 जनवरी 2026 को भी घर छोड़कर जा चुकी है। दो महीने बाद मार्च 2026 में लौटकर आई थी। पति का आरोप है कि महिला का कमल सेन नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह उसी के साथ रह रही है। पीड़ित पति ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 986

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *