स्वास्थ्य

भारत में तेजी से घट रहे कोरोना के मामले

देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 40 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। इसके अलावा बीते एक दिन में 42295 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना का रिकवरी रेट अब तक का सबसे ज्यादा होते हुए  97.46% पर पहुंच गया है। एक तरफ 24 घंटों में 40,120 नए मामले मिलने और दूसरी तरफ 42 हजार से ज्यादा लोगों के रिकवर होने से एक्टिव मामलों में भी कमी देखने को मिली है। फिलहाल देश में 3,85,227 एक्टिव मामले हैं। यदि अब तक मिले केसों के प्रतिशत के लिहाज से देखें तो यह 1.20 फीसदी ही है। जो बीते साल मार्च के बाद से पहली बार इतना कम हुआ है।
 
देश में कोरोना का वीकली और डेली पॉजिटिविटी रेट भी लगातार 3 फीसदी से कम पर बना हुआ है। अब तक देश में 3 करोड़ 13 लाख लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। अन्य देशों के मुकाबले भारत में रिकवरी रेट का काफी अच्छा है और वैक्सीनेशन की रफ्तार भी बढ़ रही है। कोरोना की दूसरी लहर के नरम पड़ने और वैक्सीनेशन तेज होने के चलते बीते करीब दो महीनों में संक्रमण की दर कम हुई है। अब तक देश में कुल 52.95 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। सरकार का कहना है कि आने वाले महीनों में टीकों की आपूर्ति में इजाफा होगा। इससे उम्मीद की जा रही है कि टीकाकरण की रफ्तार और तेज होगी।https://9eb4423253ddc35335e494d57f95fac6.safeframe.googlesyndication.com/safeframe/1-0-38/html/container.html

कोरोना से बड़ी राहत उत्तर भारत के यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों में मिली है। कभी यहां हजारों में केस मिल रहे थे, लेकिन नए केसों की संख्या सैकड़े तक ही सिमट गई है। हालांकि अब भी कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र जैसे राज्य चिंता की वजह बने हुए हैं। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मिजोरम जैसे पूर्वोत्तर के छोटे राज्यों में भी नए केसों की रफ्तार अपेक्षाकृत ज्यादा है। बीते दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना संकट से निपटने को लेकर बात भी की थी।

Related Posts

अस्पताल की जगह घर में हुआ बच्चे का जन्म तो होगी सजा, इस राज्य की सरकार ला रही नया नियम

उमाकांत त्रिपाठी।तमिलनाडु सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक बड़ा बदलाव करने की…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *