स्वास्थ्य

देश में कोरोना के मामले 1 लाख से भी कम आने लगे, मौतों में भी हो रही गिरावट

देश में आज कोरोना पॉजिटिव आने वालों की संख्या 1 लाख के नीचे आ गई है। रविवार को पूरे देश में 87,295 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 63 दिन के बाद देश में एक दिन में एक लाख से कम कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इससे पहले 5 अप्रैल को 96,563 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

मौत के आंकड़ों में भी कमी आ रही है। पिछले 24 घंटे में 2,115 संक्रमितों ने जान गंवाई है। यह बीते 46 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 22 अप्रैल को 2,257 लोगों की मौत हुई थी। अब तक 3 लाख 51 हजार 344 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। हालांकि, अच्छी बात यह भी रही कि बीते दिन 1 लाख 85 हजार 747 लोग कोरोना से रिकवर हुए। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 535 की गिरावट दर्ज की गई।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ें इस प्रकार हैं

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 87,955

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.85 लाख

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,115

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.89 करोड़

अब तक ठीक हुए: 2.73 करोड़

अब तक कुल मौतें: 3.51 लाख

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 12.97 लाख

आपको बता दें कि 13 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू हें। देश के 15 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

19 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन लागू हैं। देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Related Posts

74 की उम्र में भी खुद को कैसे फिट रखते हैं पीएम मोदी, प्रधानमंत्री ने बताया अपना फिटनेस सीक्रेट

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 74 वर्ष की उम्र में भी अपनी ऊर्जा और…

‘राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस’ आज: पीएम मोदी ने दी डॉक्टरों को शुभकामनाएं, कहा- आप मानवता के स्तंभ

उमाकांत त्रिपाठी।हर साल देशभर में 1 जुलाई को ‘राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस’ के रूप में…

150 रूपए की गन ने छीन ली 125 आंखों की रोशनी, एमपी में परिवारों की दिवाली हुई काली

उमाकांत त्रिपाठी।दीपावली के खुशियों के बीच भोपाल में एक सस्ता, लेकिन घातक नया…

1 of 17

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *