स्वास्थ्य

कोरोना के मामलों में गिरावट जारी, संक्रमितों की संख्या 70 हजार से कम

देश में कोरोना के केस में लगातार कम होते जा रहे हैं। बीते रविवार देश में 68,362 नए संक्रमितों की पहचान हुई। कुल 1 लाख 13 हजार 3 मरीज ठीक हो गए, जबकि 3,880 लोगों की मौत हो गई। बीते 24 घंटे में एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 48,593 की कमी आई।

अब सिर्फ 9 लाख 72 हजार 577 मरीजों का इलाज चल रहा है। यह पिछले साल 17 सितंबर को आए पहले पीक से भी कम हैं। तब 10 लाख 17 हजार 705 एक्टिव केस थे। इसके बाद इनमें कमी होती गई।

इस साल 17 फरवरी को एक्टिव केस 1 लाख 33 हजार 79 तक पहुंच गए। यहां से यह आंकड़ा दूसरे पीक की ओर बढ़ना शुरू हुआ। यह 9 मई को सबसे ज्यादा 37 लाख 41 हजार 302 तक पहुंचा, फिर इसमें गिरावट आने लगी।

देश में कोरोना महामारी के आंकड़ें इस प्रकार हैं।

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 68,362
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.13 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,380
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.95 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.81 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.74 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 9.72 लाख

Related Posts

1 of 17

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *