स्वास्थ्यदिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

PM Modi:लाल किले से बोले पीएम मोदी, ‘खेल को बढ़ावा देने के लिए है राष्ट्रीय खेल नीति.., मोटापे से बचने की दी सलाह

उमाकांत त्रिपाठी।भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लालकिले पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए खेलकूद पर बात की। उन्होंने कहा,कि-  देश के विकास के लिए खेल का भी महत्व होता है। मुझे खुशी है कि एक जमाना था, जब बच्चे खेल में मन लगाते थे तो मां-बाप इसे पसंद नहीं करते थे। आज यह एकदम से उलट गया है। आज बच्चे खेल कूद में आगे आते हैं, रुचि लेते हैं तो मां-बाप गर्व से भर उठते हैं। मैं इसे शुभ संकेत मानता हूं। मेरे देश के परिवार के अंदर खेल को प्रोत्साहन देने का वातावरण मैं देखता हूं तो मेरा मन गर्व से भर जाता है। मैं इसे देश के भविष्य के लिए शुभ संकेत मानता हूं।

खेल को बढ़ावा देना चाहते हैं-पीएम
पीएम मोदी ने कहा, कि- इस खेल को बढ़ावा देने के लिए हमने नेशनल स्पोर्ट्स पॉलिसी और कई दशकों के बाद खेलो भारत नीति को लेकर आए हैं। इससे खेल जगत के सर्वांगिण विकास का प्रयास हो। स्कूल से लेकर ओलंपिक तक हम खेल का एक पूरा ईकोसिस्टम तैयार करना चाहते हैं, जहां कोचिंग की व्यवस्था हो, फिटनेस की बात हो, खेल के मैदान हो, खेल की व्यवस्थाएं हो, खेल के लिए आवश्यक साधन हों, लघु-उद्योग को भी खेल के संसाधन बनाने में मदद की बात हो। यानि एक पूरा ईकोसिस्टम हम दूर दराज के बच्चों तक पहुंचाना चाहते हैं।

मोटापे को लेकर बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा,कि- लेकिन साथियों जब मैं फिटनेस की बात करता हूं तो मैं एक चिंता भी आपके समक्ष रखना चाहता हूं। हमारे देश के परिवारों को भी यह चिंता करनी चाहिए। मोटापा हमारे देश के लिए बहुत बड़ा संकट बनता जा रहा है। जो जानकार लोग हैं, वो कहते हैं कि आने वाले वर्षों में हर तीन व्यक्ति में एक व्यक्ति मोटापे का शिकार होगा। हमें मोटापे से बचना है, ओबैसिटी से बचना है। उन्होंने एक छोटा सा सुझाव दिया था कि परिवार तय करे कि जब खाने का तेल घर में आएगा, 10 प्रतिशत कम ही आएगा, 10 प्रतिशत कम ही उपयोग करेंगे और मोटापे के खिलाफ लड़ाई को जीतने की दिशा में हम अपना योगदान देंगे।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 824

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *