न्यूज़

अपतटीय सुरक्षा समन्वय समिति की 134वीं बैठक का आयोजन

वाराणसी में भारतीय तट रक्षक बल के महानिदेशक वीएस पठानिया की अध्यक्षता में अपतटीय सुरक्षा समन्वय समिति (ओएससीसी) की 134 वीं बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागियों ने भारत के अपतटीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की तैयारी और प्रभावशीलता की समीक्षा की।

पठानिया ने इस बैठक को संबोधित किया। उन्होंने देश में अपतटीय ऊर्जा प्रतिष्ठानों और उनकी सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया। महानिदेशक ने कहा कि विरोधी ताकतों द्वारा हमले की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। श्री पठानिया ने अपतटीय सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने और हर समय इसके लिए सख्त उपाय करने को लेकर तैयार रहने की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने इस बारे में सावधान किया कि एक मंच के रूप में ओएससीसी अपतटीय सुरक्षा पर प्रभाव डालने वाले किसी भी कारक की उपेक्षा नहीं कर सकता है और सभी हितधारकों को समन्वित व ठोस प्रयासों के साथ तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *