न्यूज़भारत

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 4 पाकिस्तानी चैनल समेत 22 यूट्यूब चैनल्स को किया ब्लॉक

सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry) ने फेक न्यूज और भारत विरोधी कंटेंट पोस्ट करने के लिए 18 भारतीय और चार पाकिस्तान YouTube न्यूज चैनल्स समेत 3 ट्विटर अकाउंट, 1 फेसबुक अकाउंट और 1 न्यूज वेबसाइट को भी ब्लॉक किया।


मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन यूट्यूब चैनलों ने दर्शकों को गुमराह करने के लिए टीवी समाचार चैनलों के लोगो और झूठे थंबनेल का इस्तेमाल किया।


मंत्रालय ने बताया कि इन YouTube चैनलों का इस्तेमाल भारतीय सशस्त्र बलों, जम्मू और कश्मीर जैसे विभिन्न विषयों पर फर्जी खबरें डालने के लिए किया गया था।

पाकिस्तान से संचालित कई सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा भारत विरोधी कंटेंट शेयर किया गया था और कुछ मामलों में भारत के खिलाफ फेक न्यूज को पाकिस्तान से फैलाया जा रहा था।

इसके साथ कहा गया। यह भी देखा गया था कि इन भारतीय YouTube बेस्ड चैनलों द्वारा यूक्रेन में मसले से संबंधित बड़ी मात्रा में खबर को दिखाया जा रहा था। इसका उद्देश्य अन्य देशों के साथ भारत के विदेशी संबंधों को खतरे में डालना है।


बता दें, ब्लॉक YouTube चैनलों की कुल व्यूअरशिप 260 करोड़ से अधिक थी और दिसंबर से अब तक 78 YouTube चैनल्स को ब्लॉक किया जा चुका है। इस लिस्ट में कई सोशल मीडिया अकाउंट्स भी शामिल हैं। यह अकाउंट्स गलत जानकारी फैला रहे थे।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *