25 अगस्त 2022 राशिफल: जानिए आपकी राशि आज क्या कहती है, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

25 अगस्त 2022 राशिफल: जानिए आपकी राशि आज क्या कहती है, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष : आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। इस राशि के विद्यार्थी जो प्रतियोगिता के लिए प्रयास कर रहे हैं मेहनत के बल पर आगे बढ़ते रहें, सफलता जरूर मिलेगी।
  2. वृषभ: आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए शुभ है। आज इच्छानुसार सभी काम पूरे होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। किसी नए व्यापार में धन निवेश करने का विचार आ सकता है।
  3. मिथुन: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धन के मामले में किए गए प्रयास सकारात्मक परिणाम देंगे। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सभाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा।
  4. कर्क: आज का दिन करियर में आ रही समस्याओं से निजात दिलाने वाला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी क्योंकि व्यवसाय में आपका रुका हुआ धन मिलने से आपके धन कोष में वृद्धि होगी। आपको आज अपने उलझे हुए कामों को सुलझा कर पूरा करना होगा।
  5. सिंह: आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहेगा। आप जोश में होने के कारण धन कमाने का कोई भी अवसर बिल्कुल नहीं छोडेंगे। आप अपना पूरा समय कार्यक्षेत्र में लगाएंगे,जिसका लाभ भी अवश्य उठाएंगे। आपके अचानक से किसी मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है।
  6. कन्या: आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और आपकी वाणी कार्यक्षेत्र आपके काम से प्रसन्न होकर अधिकारी आपके लिए पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसे खुशखबरी सुना सकते हैं।
  7. तुला: मन प्रसन्न हो सकता है। आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। भागदौड़ बढ़ेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। तनाव से दूर रहें।
  8. वृश्चिक: आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से भी धन प्राप्ति के नए अवसर मिलेंगे। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। माता-पिता से धन मिल सकता है। नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं।
  9. धनु: आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं।
  10. मकर: सूर्य अष्टम व चन्द्रमा सप्तम भाव में रहेंगे। शनि इसी में हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व लाल रंग शुभ है।
  11. कुंभ: गुरु द्वितीय व चन्द्रमा इस राशि से खष्ठम लाभ का योग बना रहे हैं। घर में नवीन कार्य आरंभ होंगे। मंगल व सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। बैगनी व लाल रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तक का दान करना श्रेयष्कर है।
  12. मीन: पॉलिटिक्स में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज कर्क में है। इससे पंचम भाव में शुभता बढ़ती है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)