29 सितंबर 2022 राशिफल: जानिए आपकी राशि आज क्या कहती है, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

29 सितंबर 2022 राशिफल: जानिए आपकी राशि आज क्या कहती है, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष : आज आपको व्यापार के क्षेत्र में बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क फायदेमंद रहेगा। व्यवसायियों को साझेदारी या सहयोग से अच्छा लाभ मिल सकता है। संपत्ति या वाहन की बिक्री या खरीद संभव है।
  2. वृषभ: आज आपने जो सोचा था वो सारे काम पूरे होंगे। आपका दिन अच्छा बीतेगा। आप किसी नए व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। शिक्षा से जुड़ी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। किसी मेडिकल प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो आय के अतिरिक्त स्रोत मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा।
  3. मिथुन: अगर आज आपको किसी का राज पता चल गया है तो वो बातें किसी को न बताएं. आज भौतिक सुखों का विस्तार होगा। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी के स्थान में परिवर्तन हो सकता है। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान और योग उपयोगी रहेगा।
  4. कर्क: आज अपने प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धन के मामले में आज का दिन शुभ रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सफलता प्राप्त हो सकती है। पति-पत्नी के जीवन में खुशियां आएंगी।
  5. सिंह: आज के दिन अधूरे कामों को करने का प्रयास करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। खर्चों पर काबू करने की कोशिश करें। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
  6. कन्या: आज के दिन व्यवसाय को लेकर चिंतित रहेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आमदनी बढ़ाने के अवसर खोजेंगे। सेहत बढ़िया रहेगी। कोई काम बीच में अटक सकता है।
  7. तुला: जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज मेष व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व सफेद रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ लाभदायी रहेगा।
  8. वृश्चिक: चन्द्रमा इस राशि में व शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं। जांब में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। विष्णु जी की पूजा करें।
  9. धनु: आज चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश व सूर्य सिंह में हैं। बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। परिवार को लेकर प्रसन्न रहेंगे। तिल व उड़द का दान करें।
  10. मकर: वाणी में मधुरता रहेगी। मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
  11. कुंभ: मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन सम्भव है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग हैं। म‍ित्रों से भेंट होगी।
  12. मीन: कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा। भाग-दौड़ बढ़ेगी, परन्तु लाभ के अवसर भी मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धार्मिक संगीत में रुचि हो सकती है। कारोबार में सुधार आयेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। अनावश्‍यक तनाव से बचें।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)