न्यूज़भारतमनोरंजन

70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान: मनोज बाजपेयी की ये फिल्म बनी बेस्ट ऋषभ शेट्टी ने ‘कांतारा’ के लिए मारी बाजी

खबर इंडिया की। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा आज कर दी गई है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में विजेताओं की घोषणा की. बेस्ट फिल्म से लेकर बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस तक कई कैटेगिरी में इन अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट की गई. 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 1 जनवरी से 31 दिसंबर, 2022 तक सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफाइड फिल्मों को दिए गए हैं. प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्तकर्ता सहित विजेताओं को अक्टूबर 2024 में निर्धारित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा.

ऋषभ शेट्टी ने ‘कांतारा’ के लिए मारी बाजी
बता दें कि 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया है. उन्हें उनकी फिल्म ‘कांतारा’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है. इसके अलावा, होम्बले फिल्म्स की कंतारा ने ‘बेस्ट एंटरटेनमेंट प्रोवाइड करने वाली बेस्ट पॉपुलर फिल्म’ का पुरस्कार भी जीता है. इसके अलावा मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर की फिल्म गुलमोहर को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया है।

450 करोड़ से ज्यादा की हुई थी कमाई
30 सितंबर 2022 में रिलीज़ हुई, कांतारा में ऋषभ शेट्टी ने लीड रोल प्ले किया था. इस फिल्म ने ग्लोबली तहलका मचा दिया था. अपनी लोककथाओं पर आधारित कहानी से इस फिल्म ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था. फिल्म की कहानी मानव और प्रकृति के संघर्ष के इर्द-गिर्द बुनी गई थी. ऋषभ शेट्टी ने न केवल फिल्म में लीड रोल प्ले किया था बल्कि इसे लिखा और निर्देशित भी किया. फिल्म को सेलेब्स से लेकर राजनीतिक हस्तियों और दर्शकों ने खूब प्यार दिया था, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.

 

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 887

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *