8 अगस्त राशिफल: जानिए आपकी राशि आज क्या कहती है, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

8 अगस्त राशिफल: जानिए आपकी राशि आज क्या कहती है, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष : आपके सामने नया लक्ष्य आने से जीवन शैली में बदलाव हो सकते हैं। जिससे आपका व्यक्तित्व बेहतर बन सकता है। साथ में मानसिक मजबूती मिल सकती है। अटका हुआ कोई काम अचानक से आगे बढ़ सकता है।
  2. वृषभ: दुविधा बढ़ने की वजह से निर्णय तक पहुंचना कठिन होगा। लोगों के द्वारा बोली गई बातों की वजह से कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। करीबी लोगों के साथ ही चर्चा करें।
  3. मिथुन: उच्च शिक्षा के लिए किए गए प्रयत्न में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के लोगों के साथ जुड़े रहते हुए अपने काम को आगे बढ़ाना आपके लिए संभव हो सकता है। मन में जो विचार हैं, उन पर काम करना अभी संभव नहीं है, लेकिन अपनी अपेक्षा के अनुसार बड़े निर्णय कुछ समय बाद ले पाएंगे।
  4. कर्क: अपनी भावनाओं पर काबू रखते हुए परिस्थिति पर नियंत्रण रखना आपके लिए जरूरी होगा। जितना अधिक खुद को बेहतर बनाने के प्रयत्न करेंगे, उतनी आसानी से बड़े लक्ष्य प्राप्त करेंगे। अभी पूरी तरह से खुद के काम पर फोकस बनाए रखना जरूरी है।
  5. सिंह: मन अशान्त रहेगा। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। कारोबार से आय बढ़ सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है।
  6. कन्या: मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। सदभाव बनाये रखें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे। आय के नवीन स्रोत भी विकसित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।
  7. तुला: वाणी में मधुरता रहेगी। मन भी परेशान हो सकता है। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। यात्रा पर जाना हो सकता है। वाहन सुख म‍िलेगा।
  8. वृश्चिक: आपके नाम और प्रसिद्धि में वृद्धि होगी और प्रभावशाली लोगों से आपको भरपूर लाभ मिल सकता है। आप में से कुछ लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और सामाजिक दायरे में आपकी लोकप्रियता सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच सकती है।
  9. धनु: आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा,लेकिन भाईयों की मदद से आप समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन उत्तम नहीं है,इसलिए बिल्कुल ना करें। आपके सभी काम समय से पूरे होंगे,लेकिन आपके कुछ कड़वे वचन आपके किसी मित्र से दरार पैदा करा सकते हैं,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपको किसी दूसरे को सलाह देने से बचना होगा। माताजी को अक्समात कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।
  10. मकर: आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा हो सकता है। यदि आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़े,तो उसमें भी आपको धैर्य बनाए रखना बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप कठिन कार्य को भी पूरी मेहनत से करके देंगे। बिजनेस कर रहे लोग किसी बड़े नुकसान में आ सकते हैं,इसलिए सावधान रहें। आपको किसी मनचाही इच्छा की पूर्ति होने के कारण धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मित्रों से आप किसी प्रकार की कोई मदद मांग सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप प्रसन्न रहेंगे।
  11. कुंभ: गुरु इस राशि से द्वितीय छात्रों को शुभ फल दे रहे हैं। 02:30 pm के बाद एकादश चन्द्रमा शुभ लाभ देगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। मंगल व सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। भगवान शिव जी जी की उपासना करें। सूर्य के द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करना श्रेयष्कर है।
  12. मीन: इस राशि में गोचर कर रहे गुरु व 02:30 pm के बाद दशम चन्द्रमा लाभकारी योग बनाकर शुभ फल देंगे। शनि मकर में वक्री है। कर्क के सूर्य से शुभता बढ़ती है, किसी प्रिय मित्र आगमन के संकेत हैं। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। किसी शिव मन्दिर परिसर में बेल का पेड़ लगाएं।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)