दुनियान्यूज़

दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में भारत के 8 और पाकिस्तान के 7 शहर शामिल, देखे सूची

देश में मई के महीने से पहले ही गर्मी आफत बनकर सामने आ गई है। कोयला संकट की वजह से बिजली कटौती ने लोगो की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मई के महीने के लिए भारतीय मौसम विभाग ने तो और भी ज्यादा डरावनी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार मई महीने में तापमान 50 डिग्री तक पार कर सकता है।

देश के कई हिस्सों में अप्रैल महीने में ही अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ो की वजह से लोग न तो घर पर चैन से रह पा रहे हैं और न ही बाहर। आफत की यह गर्मी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के तमाम हिस्सों में कहर बरपा रही है। दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में भारत के 8 शहर और पाकिस्तान के 7 शहर शामिल हैं। जबकि दूसरे नंबर पर यूपी का बांदा जिला शामिल है।

इस महीने के आखिरी दिन भी देश के पश्चिमी और उत्तरी राज्यों के कई इलाके लू से जूझते दिखे। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर दर्ज किया गया। इस बीच दुनिया के सभी शहरों का तापमान बताने वाले eldoradoweather.com ने दुनिया के टॉप 15 सबसे गर्म शहरों का लिस्ट जारी किया है। इस सूची के अनुसार, पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश का बांदा जिला दुनिया की दूसरी सबसे गर्म जगह है। जबकि 49 डिग्री सेल्सियस के साथ पाकिस्तान का जैकोबाबाद दुनिया का पहला सबसे गर्म स्थान रहा। 15 सबसे गर्म शहरों में भारत के बांदा के अलावा, चंदरपुर, गंगानगर, ब्रह्मपुरी, झांसी, नौगांव, दौलतगंज और जैसलमेर शामिल हैं।

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *