न्यूज़

गणेश जी और लक्ष्मी जी के बाद इनकी तस्वीर नोट पर छापने की मांग

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने की मांग की। जिसके बाद सियासत तेज हो गई है। देश के कोने-कोने से अलग-अलग मांगें शुरू हो गई हैं। इसी बीच बीजेपी नेता नितेश राणे ने मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी की तस्वीर लगाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने 200 रुपए के नोट की एक फोटोशॉप की हुई तस्वीर भी पोस्ट की है।

कंकावली के विधायक नीतीश राणे ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, “ये परफेक्ट है।”

गुजरात विस चुनाव को देखते हुए अरविंद केजरीवाल ने हिंदुत्व कार्ड खेला है। उन्होंने सुझाव दिया है कि देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीरों को भारतीय मुद्रा पर अंकित किया जाए। इसके पीछे उनका तर्क है कि यह अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का ये एक तरीका हो सकता है। साथ ही दावा किया कि यह डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट को रोकने में भी मददगार हो सकता है।

इस सुझाव पर बीजेपी की ओर से नाराजगी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आप प्रमुख पर जोरदार हमला बोला है। बीजेपी ने कहा कि केजरीवाल अपनी सरकार की खामियों और आम आदमी पार्टी की हिंदू विरोधी मानसिकता से लोगों का ध्यान हटाने के लिए राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, “केजरीवाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो कहा है वह उनकी यू-टर्न की राजनीति का एक और विस्तार है। उनका पाखंड दिखाई दे रहा है।” वहीं, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आप ने हिंदू देवी-देवताओं के साथ दुर्व्यवहार किया, लेकिन अब वह चुनाव से पहले चेहरा बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने राम मंदिर का विरोध किया, वे नया मुखौटा लेकर आए हैं।”

बीजेपी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल महात्मा गांधी को दरकिनार करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्विटर पर उन्हें एक हिंदू विरोधी कट्टरपंथी करार दिया है।

बीजेपी ने इससे पहले भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी, जब केजरीवाल ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले एक टेलीविजन इंटरव्यू के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था, “अभी तो केवल केजरीवाल ने हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू किया है। प्रतीक्षा करे, आप ओवैसी को भी एक दिन हनुमान चालीसा पढ़ते हुए सुन पाएंगे।”

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *