न्यूज़भारतराजनीति

अखिलेश यादव के दूत से नहीं मिले आजम खान, डैमेज कंट्रोल का दांव फेल, जानिए क्या बताई वजह

समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का डैमेज कंट्रोल का दांव पूरी तरह से फेल हो गया। अखिलेश के दूत आजम से सीतापुर जेल में मिलने पहुंचे। सपा डेलिगेशन एक घंटे तक इंतजार करता रहा। जेल के वेटिंग रूम में सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा बैठे रहे है। प्रतिनिधिमंडल बार-बार आजम खान से अनुरोध करता रहा पर वह मिलने को तैयार नहीं हुए। आजम ने सपा प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इंकार कर दिया। आजम ने कहा कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से मैं नहीं मिलना चाहता।

आपको बता दे कि एक बार फिर से सपा में बिखराव होता दिख रहा है। चाचा शिवपाल की नाराजगी के बीच आजम खान की राहें भी सपा से दूर जाती दिख रही हैं। शुक्रवार को जेल जाकर शिवपाल यादव ने आजम खां से मुलाकात की और पहली बार उन्हीने अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव पर ही निशाना साधा दिया। शिवपाल के इस तरह के बदले रुख से सपा के लिए सर दर्द बन चूका है। अब लगता है कि शिवपाल ने अपने लिए अलग राह चुनना तय कर लिया है। परिवार में, सैफई में या यादव लैंड में उनकी भूमिका महत्वाकांक्षा से भरी होगी तो टकराव अभी और बढ़ेगा। क्योंकि अब भूमिका बदलेगी।

आजम का किसने कितना दिया साथ

आजम खान के मुश्किल वक्त में किसने उनका कितना साथ दिया और किसने उन्हें अकेला छोड़ दिया। इन सब आरोपों पर सटीक जवाब स्वयं आजम खान ही बेहतर तरीके से दे सकते हैं। माना जा रहा है कि जल्द आजम खान को जमानत मिल सकती है तब उनकी खामोशी टूटेगी। तब साफ होगा कि आजम खां के मीडिया प्रभारी व अन्य मुस्लिम नेताओं के आरोपों से वह खुद सहमत हैं या नहीं। मुलायम सिंह को रफीक-ए-मुल्क बताने वाले आजम खान की उनके बारे में अब भी वही सोच है या जेल में बिताए मुश्किल समय ने उन्हें बदल दिया है।

Related Posts

1 of 787

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *