न्यूज़

उपराष्ट्रपति ने गुरु नानक देव की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

“गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी अपने सदाचारी जीवन के माध्यम से सत्य, करुणा और नेकी की प्रतिमूर्ति थे। उनकी दिव्य शिक्षाएं हमें नेकी के मार्ग पर चलने तथा जाति, संप्रदाय या धर्म से हटकर सभी मनुष्यों के प्रति आदर भाव रखने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

गुरु नानक देव जी ने हमें नैतिकता के रास्ते पर चलना भी सिखाया। वे भारत के उदात्त आध्यात्मिक लोकाचार के एक यशस्वी प्रचारक थे जिन्होंने आम आदमी को आध्यात्मिकता से जोड़कर सही मायनों में धर्म को जन-जन तक पहुंचाया।

मैं कामना करता हूं कि उनका शाश्वत संदेश न्याय, करूणा और सौहार्द से परिपूर्ण समाज का निर्माण करने में हमारा मार्गदर्शन करता रहे।“

Related Posts

1 of 821

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *