न्यूज़

पीएम मोदी 20-21 नवंबर को पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में 56वें पुलिस महानिदेशक सम्मेलन में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 20-21 नवंबर 2021 को पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के 56वें ​​सम्मेलन में भाग लेंगे।

दो-दिवसीय सम्मेलन संयुक्त प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों तथा केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख लखनऊ में कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर भाग लेंगे, जबकि शेष आमंत्रित व्यक्ति आईबी या एसआईबी मुख्यालय में 37 विभिन्न स्थानों से वर्चुअल तौर पर इसमें भाग लेंगे। सम्मेलन में साइबर अपराध, डेटा गवर्नेंस, आतंकवाद विरोधी चुनौतियों, वामपंथी उग्रवाद, मादक पदार्थों की तस्करी में उभरते रुझान, जेल सुधार सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

प्रधानमंत्री ने 2014 से डीजीपी सम्मेलन में गहरी दिलचस्पी ली है। पहले की प्रतीकात्मक उपस्थिति के विपरीत, वे सम्मेलन के सभी सत्रों में भाग लेकर स्वतंत्र और अनौपचारिक चर्चाओं को प्रोत्साहित करते हैं, जिससे शीर्ष पुलिस अधिकारियों को देश को प्रभावित करने वाले प्रमुख नीति-निर्धारण और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सीधे प्रधानमंत्री को जानकारी देने का अवसर मिलता है।

प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुसार, 2014 से वार्षिक सम्मेलन को दिल्ली से बाहर आयोजित किया गया है, जिसे परंपरागत रूप से दिल्ली में आयोजित किया जाता था। इसमें वर्ष 2020 का डीजीपी सम्मेलन एक अपवाद है, जिसे वर्चुअल तौर पर आयोजित किया गया था। सम्मेलन को 2014 में गुवाहाटी में, 2015 में धोर्डो, कच्छ की खाड़ी, 2016 में राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद, 2017 में बीएसएफ अकादमी, टेकनपुर, 2018 में केवड़िया और 2019 में आईआईएसईआर, पुणे में आयोजित किया गया था।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 878

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *