न्यूज़

रक्षा क्षेत्र में भारत को बड़ी कामयाबी, फिलीपींस के बाद भारत इस देश को बेचेगी ब्रह्मोस मिसाइल

भारत लगातार रक्षा क्षेत्र में निर्यात को बढ़ाने में लगी है। एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत भारत को एक और कामयाबी मिली हैं। फिलीपींस के बाद अब भारत इंडोनेशिया को एन्टी शिप वैरिएंट ब्रह्मोस मिसाइल बेचने जा रही है। मीडिया के रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल के आयात के लिए इंडोनेशिया से बातचीत अंतिम चरण में हैं। बता दें, इस मिसाइल को भारत और रूस ने संयुक्त रूप से तैयार किया है।

सबसे पहले 2018 में यह रिपोर्ट सामने आई थी कि इंडोनेशिया उन देशों में शामिल है, जिसने भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने की इच्छा जताई है। जनवरी 2018 में नई दिल्ली में आसियान-भारत कॉमेमोरेटिव समिट के दौरान आसियान देशों ने भारत से ब्रह्मोस और आकाश मिसाइल खरीदने की इच्छा जताई थी। इस साल की शुरुआत में भारत और फिलीपींस के बीच ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को लेकर 37.496 करोड़ डॉलर का समझौता हुआ था। इस डील को अहम इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि फिलिपींस पहला आसियान देश होगा, जो भारत से यह मिसाइल खरीदेगा।

बता दें कि ब्रह्मोस कम दूरी की रैमजेट सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है. इसे एयरक्राफ्ट, जहाज, जमीन और पनडुब्बियों से लॉन्च किया जा सकता है। इसकी गति आवाज की गति के तीन गुना के समान है। ब्रह्मोस को 30 करोड़ डॉलर के बजट में तैयार किया गया है। इंडोनेशिया के अलावा मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम भी इसे खरीदने की इच्छा जता चुके हैं। इंडोनेशिया के साथ भारत का यह सौदा साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में हो सकता है। इससे भारत की इस क्षेत्र में रणनीतिक पकड़ मजबूत होगी।

Related Posts

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *