न्यूज़मनोरंजन

रोहित शेट्टी ने की बिग बॉस 17 के घर में एंट्री, अंकिता-मुनव्वर से पूछे तीखे सवाल

खबर टीम इंडिया की। रोहित शेट्टी एक नए मिशन के साथ बिग बॉस 17 के घर में एंट्री कर चुके हैं. वो इस शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट को अपने सवालों से बेनकाब करने की कोशिश करेंगे. बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में रोहित शेट्टी ने अंकिता को कड़े सवाल पूछे और अब वो मुनव्वर फारूकी पर निशाना साधते हुए नजर आने वाले हैं. एक दूसरे पर सवाल उठाने वाले बिग बॉस 17 के टॉप 5 कंटेस्टेंट अब शो के फिनाले में पहुंच चुके हैं. इस सफर में उन्होंने मीडिया के तीखे सवालों का जवाब भी दिया. लेकिन खतरा अभी भी टला नहीं है. क्योंकि खतरों को अपनी उंगली पर नचाने वाले रोहित शेट्टी ने बिग बॉस के घर में एंट्री की है. अब बिग बॉस के टॉप 5 कंटेस्टेंट रोहित शेट्टी के एक्शन भरे सवालों का सामना करते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी कंटेस्टेंट के साथ मिलकर होने वाली एक्शन जुगलबंदी देखने में काफी दिलचस्प है.

क्या बोले रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी ने कहा,”हर हफ्ते सलमान खान आते हैं और उस हफ्ते के मुद्दे को उठाते हैं. लेकिन इस हफ्ते ऐसा कुछ होगा नहीं. क्योंकि इस हफ्ते बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले है. अब मैं पूरे सीजन का मुद्दा उठाने वाला हूं और आप पर बहुत सारे इल्जाम हैं.” अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारूकी को भी रोहित शेट्टी की तरफ से कड़े सवाल पूछे गए हैं. अंकिता के खेल पर सवाल करते हुए रोहित शेट्टी ने उन्हें पूछा कि जब मीडिया आई थी तब बड़ी आसानी से अपने आपकी इमेज बचाने के लिए विक्की और मन्नारा को खाई में धकेल दिया था. लड़कियों से हंसते-हंसते बातें करना विक्की की आदत हो सकती हैं, लेकिन लड़कों से मुस्कुराते हुए बात करना मन्नारा की आदत क्यों नहीं हो सकतीं?

कौन सा कंटेस्टेंट कर पाएगा प्रभावित
देश की बहू के बाद मुनव्वर से भी सवाल जवाब का सिलसिला जारी रहा. रोहित शेट्टी ने उन्हें पूछा कि मुनव्वर आपको लगता है कि आप यहां लोगों से दिमाग से खेलने आए हो. आपने खुद बताया आपका बेटा है और फिर आपकी गर्लफ्रेंड का जिक्र भी आपने ही खुद किया. दर्शकों को भी अपने धोखे में रखा. मैं उस लड़की का (नाजिला) का नाम यहां नहीं लेना चाहता, क्योंकि आयशा के साथ मिलकर तुमने पहले से उसे बदनाम पर दिया है. अब इस पूरे सवाल जवाबों के सिलसिले बाद कौनसा कंटेस्टेंट रोहित शेट्टी को प्रभावित कर पाया है, ये देखना दिलचस्प होगा.

Related Posts

1 of 789

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *