न्यूज़भारत

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने इन राज्यों के प्रभारियों के नामों का किया ऐलान

राज्यसभा की 57 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी किलेबंदी शुरू कर दी है। वहीं उम्मीदवारों के चयन में कूटनीति के साथ ही पार्टी के अंदर के मतभेद भी सामने आ रहे हैं।

भाजपा ने चार राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों की घोषणा कर दी है।

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को राजस्थान की जिम्मेदारी दी गई है। हरियाणा का जिम्मा गजेंद्र सिंह शेखावत, कर्नाटक का जी किशन रेड्डी और अश्विनी वैष्णव को महाराष्ट्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश की 11 सीटें, सपा से उतरे कपिल सिब्बल

2022 में राज्यसभा के लिए सबसे ज्यादा सीटें उत्तर प्रदेश से खाली हैं। उत्तर प्रदेश से कुल 11 सीटें भरी जानी हैं। भाजपा ने लक्ष्मीकांत बाजपेयी, राधामोहन अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद, दर्शना सिंह, संगीता यादव, मिथलेश कुमार, के लक्ष्मण को टिकट दिया है। वहीं सपा ने कपिल सिब्बल को उतारा है।

उत्तराखंड से 1, बिहार से 5, झारखंड से 2, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़ से दो-दो, राजस्थान, आंध्र प्रदेश से चार-चार, ओडिशा से तीन, मध्य प्रदेश से तीन, महाराष्ट्र से 6, कर्नाटक से चार, तमिलनाडु से 6 और तेलंगाना से दो सीटें हैं।

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *