न्यूज़

इन घरेलू नुस्खे को अपनाकर तांबे के बर्तनों को नए जैसा चमकाए, नहीं पड़ेंगे काले

आमतौर पर सभी के घरों में स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल अधिक होता है। लेकिन लोग पूजा के लिए तांबे के बर्तन का ही ज्यादा उपयोग करते हैं। पहले जमाने में देखा जाए तो तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल डेली यूज़ के लिए किया जाता था। गांव में आज भी लोग इन बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं। यहां तक कि तांबे के बर्तन से कई तरह का स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है। अगर आप तांबे के बर्तन में रात को पानी रख कर, इससे सुबह खाली पेट पीते हैं तो ये हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। लेकिन तांबे के बर्तनों की सफाई करना बहुत ही मुश्किल काम होता है। अगर इन बर्तनों की सफाई ठीक से न की जाए तो बर्तन कुछ ही दिनों में काले पड़ने लगते हैं। हालांकि आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताएंगे जिससे अपनाकर आप तांबे के बर्तनों को चमका सकते हैं और इन बर्तन को कला होने से बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं तांबे के बर्तनों को साफ करने के कुछ घरेलू नुस्खे।

  1. सफेद विनेगर

तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए आप सफेद विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले आप सफेद विनेगर लें और इसे गंदे बर्तनों पर डालकर 3 से 4 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद साबुन से धोएं। कुछ ही देर में बर्तन साफ और चमकदार बन जाएगा।

  1. नमक और नींबू का मिश्रण

तांबे के बर्तन को साफ करने के लिए आप नमक और नींबू के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक टब में पानी लें और इसमें नमक डाल दें। अब नींबू काट लें और इस पानी में डालकर इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद इस पानी से गंदे बर्तन साफ करें। ऐसा करने से आपके बर्तन बिलकुल नए जैसे चमकने लगेंगे।

  1. इमली

तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए इमली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पकी हुई इमली से तांबे का बर्तन बहुत जल्दी साफ हो जाता है। इसके लिए सबसे पहले इमली को आंधे घंटे तक के लिए एक कप पानी में भिगोकर रख दें। अब इमली को मसल कर सारा पानी निकाल लें। इसके बाद इस पानी को बर्तन के चारों तरफ लगाएं और 5 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर स्क्रब की मदद से बर्तन को साफ करें। कुछ ही देर में यह बिलकुल नए बर्तन जैसे चमकने लगेंगे।

  1. नमक और सिरके का मिश्रण

तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए नमक और सिरके का घोल भी कारगर साबित होता है। इससे बर्तन बिलकुल नए बर्तनों की तरह चमकने लगेगा। इसके लिए सबसे पहले आप सिरका और नमक बराबर मात्रा में लें और इसे अच्छे तरीके से मिला लें। अब इस मिश्रण को बर्तन पर डालकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे रगड़े। ऐसा करने से बर्तन चमकने लगेंगे और काले भी नहीं होंगे।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *