न्यूज़भारत

मोहाली ब्लास्ट का CCTV फुटेज आया सामने, सफेद स्विफ्ट कार में दिखे संदिग्ध हमलावर

जांच एजेंसियों ने मोहाली ग्रेनेड हमले के मामले में हमले का एक सीसीटीवी फुटेज हासिल करने में कामयाबी हासिल की है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां ​​इस वीडियो का विश्लेषण कर रही हैं। यह सीसीटीवी फुटेज ऐसे दिन आया है जब मामले के सिलसिले में पंजाब पुलिस ने तरनतारन जिले की पट्टी तहसील के कुल्लाह गांव के रहने वाले निशांत सिंह नमक शख्श को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, मोहाली में पंजाब खुफिया विभाग की बिल्डिंग के बाहर हुए हमले का सीसीटीवी फुटेज बीती सोमवार को जांच कर रही एजेंसियो के हाथ लगा गया है। 38 सेकंड के इस फुटेज में मोहाली में सेक्टर 77 में इंटेलिजेंस विंग के मुख्यालय के पास एक सफेद रंग की कार आ रही है।

जांच कर्ताओं ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि पांच मंजिला इमारत के पास कार के पहुंचते ही विस्फोट दिखाई देता है। सूत्रों ने कहा कि फुटेज की फोरेंसिक विशेषज्ञ द्वारा जांच की जा रही हैं।

गौरतलब है कि अब तक पंजाब पुलिस मोहाली ग्रेनेड हमले में 12 लोगों को हिरासत में ले चुकी है। जबकि एक शख्स पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *